फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चायल के निर्दल प्रत्याशी पर मुकदमा

चायल के निर्दल प्रत्याशी पर मुकदमा

Fri, 17 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
चायल के निर्दल प्रत्याशी पर मुकदमा
चायल के निर्दल प्रत्याशी पर मुकदमा
विज्ञापन

- बिना अनुमति के निकाले थे जुलूस हो रही थी नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बिना अनुमति जुलूस निकालना और नारेबाजी करना नगर पंचायत चायल के निर्दल प्रत्याशी को महंगा पड़ा। बुधवार को उम्मीदवार समर्थकों के साथ कस्बे में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। चौकी प्रभारी चायल ने पिपरी थाने में धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज करा लिया है।
निकाय चुनाव की तारीख नजदीक नजदीक आते ही सियायी चहलकदमी तेज हो गई है। 22 नवंबर को जिले की छह नगर पंचायतों में चुनाव होना है। उम्मीदार एक दूसरे को पछाड़ने के लिए उसकी एक-एक गतिविधि पर भी नजर रखे हुए है। चायल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अहमद अदील अपने समर्थक के साथ जुलूस निकाले हुए थे। समर्थक नारेबाजी भी कर रहे थे। आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने के आरोप में बुधवार को प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। चौकी प्रभारी चायल ने बताया कि प्रत्याशी बिना अनुमति जुलूस के साथ नारेबाजी हो रही थी।
विज्ञापन

0000000000

किशोर लापता, अपहरण की आशंका
- सोमवार की शाम घर से था निकला, परिवार के लोग हलाकान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछवा गांव का एक किशोर सोमवार की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद किशोर का पता नहीं चला। बुधवार को पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के नरसिंह पुर कछुवा गांव निवासी बृजेश किसान है। बताया कि सोमवार की शाम उसका बेटा करन (13) घर से हाईवे की ओर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। युवक के देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद परिवार के लोग अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए ब्ुधवार को थाने पहुंचे। सैनी पुलिस गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed