फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत!

युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत!

Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत!
युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत!
विज्ञापन

भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह हुई घटना, मचा कोहराम
जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। आनंद विहार एक्सप्रेस पर सवार होकर झारखंड से दिल्ली जा रहे एक युवक को मंगलवार सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बिहार प्रांत के नवादा का अमन कुमार (18) पुत्र दिग्विजय सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था। वह झारखंड के बोकारो में अपने चाचा मुन्ना सिंह के साथ रहकर पढ़ाई करता था। इसके पिता नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बताया जाता है कि रविवार को अमन आनंद विहार एक्सप्रेस पर सवार होकर पिता से मिलने नोएडा के लिए निकला। ट्रेन पर सवार यात्रियों की मानें तो भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप कुछ मुसाफिरों से किसी बात को लेकर अमन की कहासुनी होने लगी। इसी बीच एक ने अमन को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर की सूचना पर स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हो सकी। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मामले में जीआरपी की सिराथू चौकी के प्रभारी हरि सिंह का कहना है कि युवक की मौत संभवत: ट्रेन से गिरकर हुई है। परिवार की ओर से तहरीर अभी नहीं मिली है। परिजन हत्या की तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed