फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिना पंजीयन किसान क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे गेहूं

बिना पंजीयन किसान क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे गेहूं

Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिना पंजीयन किसान क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे गेहूं
बिना पंजीयन क्रय केंद्रों पर नहीं बेच सकेंगे गेहूं
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी गेहूं की खरीद, खोले जाएंगे 35 क्रय केंद्र
किसी भी जनसुविधा केंद्र अथवा साइबर कैफे से पंजीयन करा सकते हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जनपद में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। एक अप्रैल से होने वाली खरीद के लिए जिले में करीब 35 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार खास यह है कि बिना पंजीयन के किसान गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं बेच सक ते। पंजीयन किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे से किया जा सकता है।
जिले में रबी की मुख्य फसल गेहूं की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। यहां के तकरीबन 2.18 लाख किसानों में अधिकतर किसान गेहूं की खेती करते हैं। किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से क्रय केंद्र खोले जाते हैं। इस बार भी जिले में विभिन्न संस्थाओं के 35 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर बिकने वाले गेहूं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की है। किसानों को पंजीयन के लिए एफसीएस डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर खतौनी नंबर, पहचान प्रमाण पत्र, खसरा के आधार पर जमीन में अपना हिस्सा तथा उसमें बोए गए गेहूं का क्षेत्रफल दर्शाना होगा। किसान जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या खुद ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने पंजीकृत किसानों के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजने की व्यवस्था की है। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने बताया कि अब तक आधे से अधिक किसानों को जल्द से जल्द पंजीयन कराने का मैसेज भेजा भी जा चुका है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
विज्ञापन

वर्जन
गेहूं खरीद के लिए जिले में फिलहाल 35 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें और इजाफा हो सकता है। एक अप्रैल से होने वाली खरीद के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। बगैर पंजीयन के किसानों की उपज नहीं खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुमाली शंकर-डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed