फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मुख्यालय समेत तीन दर्जन गांवों की रात भर गुल रही बती

मुख्यालय समेत तीन दर्जन गांवों की रात भर गुल रही बती

Fri, 08 Feb 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय समेत तीन दर्जन गांवों की रात भर गुल रही बती
मुख्यालय समेत तीन दर्जन गांवों की रात भर गुल रही बत्ती
विज्ञापन

बारिश के चलते 33 केवी टेंवा में फाल्ट आने से हुई समस्या
अजुहा व पश्चिम शरीरा उपकेंद्र की भी बाधित रही आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गुरुवार की रात बारिश के 33 केवी उपकेंद्र टेंवा में फाल्ट आ गई। इसके चलते मंझनपुर कस्बा समेत इलाके के तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह अजुहा व पश्चिम शरीरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति फाल्ट के चलते रात भर ठप रही। सुबह लाइनमैनों ने फाल्ट ठीक किया तो दोपहर 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
गुरुवार की सुबह से देर रात तक रह-रहकर जिले भर में बारिश होती रही। बारिश के चलते रात 11 बजे टेंवा स्थित 33 केवी उपकेंद्र की लाइन में फाल्ट आ गया। रात होने की वजह से लाइनमैन फाल्ट खोजने में असमर्थ रहे। इसके चलते कस्बा समेत इलाके के टेंवा, ओसा, कोड़र, भेलखा समेत तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह अजुहा व पश्चिम शरीरा उपकेंद्र की आपूर्ति फाल्ट के चलते ठप रही। इससे दोनो उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह लाइनमैन फाल्ट ढूढ़ने के लिए निकले और उसे ठीक किया तो दोपहर 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। 12 घंटे बाद बिजली मिलने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बिजली कड़कते ही गुल हुई बत्ती
म्योहर (ब्यूरो)। सरायअकिल उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर की आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक गुरुवार की रात चल रही थी। रात लगभग साढ़े दस बजे बारिश के दौरान बिजली कड़की तो आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात भर बिजली आपूर्ति नहीं हुई। सुबह लाइनमैन फाल्ट की तलाश में निकले। दस बजे फाल्ट ठीक होने के बाद मंझनपुर फीडर के 48 गांवों की आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिंक मार्ग का अधूरा निर्माण कराने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। बैरागीपुर-पश्चिम शरीरा सड़क से महेवा उपरहार के लिए लिंक सड़क का निर्माण 15 साल पहले कराया गया था। मौजूदा समय में सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार गांव के असरदारों से मिलीभगत आधा अधूरा कार्य करा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से की है।
डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बारिश के दिनों में पश्चिम शरीरा-बैरागीपुर सड़क तक पहुंचने में ग्रामीणों को कठिनाई होती थी। इसे देखते हुए 15 साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा 18 सौ मीटर लंबी लिंक सड़क का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में सड़क का चौड़ीकरण करते हुए नया करना है। सड़क पर काम भी चल रहा है। लेकिन ठेकेदार गांव के कुछ असरदार लोगों से मिलीभगत कर आधा अधूरा काम करा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण गांव के रामसूरत के घर तक कराने की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। शिकायत करने वालों में गांव के बच्चा, जुग्गीलाल, अन्तिम कुमार, असावर, विजय, धर्मराज आदि शामिल रहे।

------

जवई-पड़री में हुई सकिपा की बैठक
मंझनपुर। सिराथू क्षेत्र के जवई-पड़री गांव में शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लॉलीपॉप दिखा रही है। किसानों की आय दोगुना करने के लिए समुचित कदम उठाया जाना चाहिए। अभी तक जो किया जा रहा है वह ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। इस मौके पर रामनरेश पटेल, चंद्रप्रकाश पांडेय, रामआसरे सरोज, फूलचंद्र प्रजापति, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed