{"_id":"5c23d4e7bdec2256ee3239d2","slug":"81545852135-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कोतवालों को तीन दिन करनी होगी परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कोतवालों को तीन दिन करनी होगी परेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। वारंटियों की गिरफ्तारी करने में ढिलाई बरतना जिले के छह कोतवालों को महंगा पड़ गया। इन सभी को अब तीन दिन तक परेड करनी पड़ेगी। नाराज एसपी ने बुधवार को इंस्पेक्टरों को यह सजा सुनाई है।
डीजीपी के निर्देश पर पखवाड़े भर से जिले में वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 150 से अधिक वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बुधवार को ही जनपद की पुलिस ने 29 वारंटियों को पकड़कर जेल भेजा। इसी रोज एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्रवाई की समीक्षा की तो पता चला कि मंझनपुर, कौशाम्बी, महेवाघाट, पश्चिमशरीरा, पइंसा और कोखराज आदि के कोतवाल वारंटियों को गिरफ्तार करने में दिलचस्पी नही दिखा रहे हैं। इसे लेकर एसपी बिफर पडे़। उन्होंने सभी कोतवालों को चेतावनी दी। साथ ही तीन दिन तक सुबह-शाम लाइन पहुंचकर परेड में शामिल होने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में वारंटियों की गिरफ्तारी करने पर एसपी ने करारी कोतवाल राजेश सिंह व पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र भी दिया है।