{"_id":"5bf421b9bdec22697d28bf79","slug":"81542726073-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बाजार भरवारी मेले में उमड़ी दर्शकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बाजार भरवारी मेले में उमड़ी दर्शकों की भीड़
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (कौशांबी)। नगर पालिका परिषद भरवारी नया बाजार का ऐतिहासिक दशहरा मेला देखने के लिए अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आधी रात को हुए भरत मिलाप के मंचन के दौरान मेला मैदान खचाखच भरा रहा। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भावुक हो उठे। अंतिम दिन मेले में सज-धज के साथ निकाली गई आकर्षक चौकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर पालिका परिषद भरवारी के नया बाजार में दो दिवसीय दशहरे मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल मेला 18 व 19 नवंबर को था। अंतिम दिन सोमवार को भरत मिलाप की लीला देखने के लिए मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आधी रात को राम-भरत के मार्मिक मिलन को देख दर्शक भावुक हो उठे। इस दौरान मौजूद लोगों के जय श्रीराम के जयकारों से मंचन स्थल गूंज उठा। अंत में श्रीराम लीला कमेटी व कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न व पास स्थित मंदिर में हनुमान जी आरती उतारी।
इसके अलावा मेले में निकाली गई चौकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। दूसरे दिन भरत मिलाप के दौरान श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ बच्चा, कैलाश चंद्र केसरवानी, रमेश चंद्र अग्रहरि, अशोक गुलाटी, उमेश कुमार, मनोहर लाल, जगदीश शिवहरे, राजेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष कोखराज उदयवीर सिंह, चौकी इंचार्ज भरवारी राजीव सिंह व चौकी इंचार्ज सिंघिया मय फोर्स रात भर गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन
फुलवारी लीला का मंचन देख गदगद हुए दर्शक
चायल। नेवादा ब्लॉक के भगवानपुर गांव में हो रहे रामलीला मंचन के दौरान सोमवार की रात फुलवारी लीला ह्रुइ। इस मंचन को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मंचन में फुलवारी लीला को दर्शक भावविभोर हो उठे।
सोमवार की रात कलाकारों ने मंचन की शुरुआत अहिल्या उद्धार से किया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान राम-लक्ष्मण जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। इसी बीच जानकी जी गौरी पूजन के लिए मंदिर की ओर जाती हैं और दोनो भाई गुरु के लिए फूल तोड़ने फुलवारी में पहुंचते हैं। यहीं पर सीता जी ने भगवान राम व सीता ने मन ही मन मुस्कुराया। इस मंचन को देख दर्शक गदगद रहे। मंचन के दौरान लालजी द्विवेदी, राधेश्याम यादव, बृजेंद्र नारायण मिश्र आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।