फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 14 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
मां के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
मां के दरबार में भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

जयकारों से गूंज रहे पूजा पंडाल, हवन-पूजन का सिलसिला जारी

मंझनपुर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां शीतला के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ा धाम में भक्त भोर से ही गंगा स्नान करने के बाद जयकारा लगाते हुए देवी मंदिर पहुंचे और विधिविधान से पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगी। दूसरी ओर गांवों व कस्बों में सजे पूजा पंडाल व देवी मंदिरों में हवन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। हवन की सुगंध व घंट घड़ियाल की गूंज से पूरा जिला मां अम्बे के भक्तिभाव में डूबा नजर आ रहा है।
शनिवार को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन था। इस दिन मां के कूष्मांडा स्वरूप का दर्शन-पूजन किया जाता है। प्रतिपदा व द्वितीय एक ही दिन होने के चलते शनिवार को स्कंदमाता का पूजन-अर्चन भक्तों ने किया। चौथे दिन शीतलाधाम कड़ा में भक्तों की भारी भीड़ मां शीतला के दर्शन-पूजन को उमड़ी। यहां पर आए भक्त भोर से ही गंगा स्नान करने के बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे। देवी मंदिर का पट खुलते ही भक्त जयकारों के साथ ऊपर चढ़े और प्रसाद चढ़ाते हुए मन्नतें मांगी। यहां के अलावा जिले के कस्बों व गांवों में बनाए गए 810 पूजा पंडालों में सुबह से होने वाले हवन-पूजन से वातावरण सुगंधित है तो शाम को आरती के बाद देर रात तक होने वाले भक्तिगीतों के कार्यक्रम से पूरा माहौल भक्ति रस में डूबा नजर आ रहा है। मंझनपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में भोर से ही भक्त दुर्गा शप्तसती पाठ, दुर्गा चालीसा का पाठ कर पूर्ण्याजन करते हैं। किशनपुर अम्बारी स्थित अलोप शंकरी देवी मंदिर में इलाके भर के गांवों से भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरौली गांव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों की सुबह से भीड़ रही है तो कनैली के शीतला व पश्चिम शरीरा के झारखंडी देवी मंदिर में भी पूजन-अर्चन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन


मंदिर में जलहरी भरने की लग रही होड़
किशनपुर। अम्बारी व संचवारा गांव स्थित अलोप शंकरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के अलावा जलहरी भरने वाले भक्तों में सुबह से होड़ लग जाती है। मान्यता है कि नवरात्र पर्व के दौरान इन मंदिरों में जो भी भक्त मन्नत मानकर जलहरी भरता है और पूरी होने पर दोबारा जलहरी भरने की मन्नत मानता है उसके किसी भी कार्य में कोई भी भव बाधा नहीं आती। यही कारण है कि अलोपशंकरी माता के दोनो मंदिरों में भक्तों के बीच जलहरी भरने की होड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे युवा
अटसराय। नवयुवक मंगलदल कमेटी अटसराय द्वारा शुक्रवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में भक्तिगीतों पर बच्चे, युवा झूमते नजर आए। जागरण का कार्यक्रम देर रात तक चला। कलाकार अभिसार व नागेंद्र की टीम ने देवी गीतों से लोगों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी पाल के अलावा रमेश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, रवि अग्रहरि, सुरेश यदव आदि ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान किया।


मंदिर परिसर का हैंडपंप खराब, श्रद्धालुओं को परेशानी
कड़ा। कड़ा धाम स्थित मां शीतला मंदिर से चंद कदम दूरी पर लगा हैंडपंप खराब है। नवरात्र पर्व के दौरान धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्यास लगने पर भक्त हैंडपंप पर पानी के लिए पहुंच रहे हैं पर पानी नहीं निकलने से उन्हें मायूस होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चेतन पंडा से कई बार शिकायत की गई पर लापरवाही के चलते मरम्मत नहीं कराई गई। नवरात्र के मौके पर हैंडपंप से पानी नहीं निकलने को लेकर धाम आने वाले भक्त तो परेशान हो ही रहे हैं स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed