फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाजपा की महिला नेता ने भाई संग कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल

भाजपा की महिला नेता ने भाई संग कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की महिला नेता ने भाई संग कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल
मंझनपुर। चायल विधायक का एक्सईएन विद्युत को धमकाने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद अब एक भाजपा की महिला नेता का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा की महिला नेता भाई संग मिलकर परिवहन निगम की बस के एक कंडक्टर को पीट रही हैं। मामले में भाजपा नेता का कहना है कि परिचालक ने उनके साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे की प्रतिभा कुशवाहा भाजपा नेता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान वह चायल सीट से भाजपा के टिकट की दावेदार भी थीं। गुरुवार रात उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिख रहा है कि हाईवे पर मृरतगंज के आसपास वह अपने भाई संग परिवहन निगम की एक बस के परिचालक को पीट रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री का कहना है कि 20 जून को वह इलाहाबाद से बस पर सवार होकर मृूरतगंज आ रही थीं। बस परिचालक ने मूृरतगंज बस स्टैंड पर कहने के बाद भी बस नहीं रुकवाई। विरोध करने पर उसने अभद्रता की थी। करीब दो किलोमीटर आगे पुलिस को फोन करने पर बस रोकी जा सकी। जानकारी पर भाई बस का पीछा कर रहा था। परिचालक और भाई के बीच मारपीट हुई है। भाजपा की महिला नेता के मुताबिक आरोपी कंडक्टर के खिलाफ उन्होंने कोखराज कोतवाली में उसी रोज तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed