फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में मासूम किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

सड़क हादसे में मासूम किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

Wed, 14 Mar 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मासूम किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार दोपहर एक मारुति कार की टक्कर से एक ऑटोे अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के तेरहरा गांव का शिवा पुत्र मनोज (12) कक्षा सात का छात्र था। बुधवार दोपहर वह अपने बाबा हनुमान प्रसाद के साथ दवा लेने जिला अस्पताल आया था। घर लौटने के लिए बाबा-नाती मंझनपुर से सिराथू जाने वाले ऑटो पर सवार हो गए। मंझनपुर में ही भाजपा कार्यालय के सामने पीछे से आई बेकाबू मारुति कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार शिवा के साथ सैनी कोतवाली इलाके के मीठेपुर सयारा गांव निवासी मो. शरीफ पुत्र पीर बक्श (40) की मौके पर ही मौत हो गई। शरीफ मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। इनके अलावा शिवा के बाबा हनुमान प्रसाद, सैनी निवासी संतोष कुमार व पूरबशरीरा निवासी कामता प्रसाद घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed