{"_id":"5a6cccf74f1c1ba5268b6ca8","slug":"81517079799-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से लहराया तिरंगा, कबीना मंत्री ने ली परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से लहराया तिरंगा, कबीना मंत्री ने ली परेड की सलामी
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-01 से 10 तक, 14, 22 से 26 तक व 28
शान से लहराया तिरंगा, कबीना मंत्री ने ली परेड की सलामी
दोआबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 69 वां गणतंत्र दिवस, सरकारी भवनों के अलावा जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण
स्कूलों में सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने बिखेरी छठा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
दोआबा में गणतंत्र दिवस पूरी शानो-शौकत के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। पुलिस लाइन में कबीना मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पूरा जिला राष्ट्र भक्ति से सराबोर नजर आया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
सूबे के स्टाम्प शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक काम करना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लाल बहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीडीओ हीरालाल के अलावा पुलिस व प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जिला कचेहरी में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र पाल सिंह ने तथा कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण करने के बाद भारतीय गणतंत्र का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद डीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की आजादी में शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाता है। प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की मजबूती में सहयोग करना चाहिए। इसी तरह सीडीओ हीरालाल ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जिले के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति गीतों, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के मौके पर एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी लाल जी मिश्र सहित समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे। जबकि कचहरी में ध्वजारोहण के दौरान एडीजे अनुपम कुमार, हुमायूं रसीद खां, दिनेश पाल यादव, सीजेएम चंद्र विजय श्रीनेत्र, एसीजेएम रमेश चंद्र समेत सभी न्यायिक अफसर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-------------
उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मी और गोताखोर हुए सम्मानित
कबीना मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसमें थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा राकेश सरोज, सैनी इंस्पेक्टर वाइपी सिंह, एसआई आदित्य कुमार सिंह, महेंद्र पाल सिंह, मुख्य आरक्षी भोला सिंह, कांस्टेबल रामचंद्र सरोज व अरुण कुमार शामिल हैं। इसी क्रम में मंत्री ने अच्छा काम करने वाले पांच गोताखोर व पुलिस का सहयोग करने वाले सात सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
--------------
कड़ा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
कड़ा (ब्यूरो)। स्थानी ब्लॉक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इलाके के ज्योतिबाराव फूले इंटर कालेज जहांनपुर में प्रबंधक अनिल मौर्य ने झंडारोहण किया। गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज देवीगंज में भाजपा नेता अरुण केसरवानी ने झंडारोहण कर बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दी। छेदीलाल इंटर कालेज देवीगंज में जेई राजेश कुमार, सैय्यदकारी इंटर कालेज चूहापीरन में प्रबंधक डॉ. मुस्ताक अहमद ने ध्वजारोहण किया। आरएन मालवीय इंटर कालेज कड़ा में समाजसेवी अतरहर अब्बास ने ध्वजारोहण किया। एमजीवी इंटर कालेज दारानगर में प्रबंधक डॉ. जैनुल आब्दीन सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। बीआरसी में एबीएसए संजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में ग्राम प्रधान फुरकान अहमद ने ध्वजा रोहण किया। विहामिद प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रमेश साहू ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद इन शिक्षण संस्थानों में दोपहर बाद तक देशभक्ति के नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
-------------------
पिंडरा इलाके के स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
पिंडरा (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर पिंडरा क्षेत्र स्थित स्कूलों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में वीआरएस कांवेंट जूनियर हाईस्कूल वैशकांटी में प्रबंधक अंकुर सिंह, देशबंधु इंटर कालेज वैशकांटी में प्रबंधक रामसुंदर सिंह, आइडियल न्यू एरा जूनियर हाईस्कूल करार्री में प्रबंधक वाहिद अली सिद्दीकी, सरस्वती विद्या मंदिर करारी में आचार्य ज्ञान सिंह, दोआबा विकास एवं उत्थान समिति चमनगंज करारी में सचिव परवेज रिजवी, पुष्पवाटिका गेस्ट हाउस करारी में बच्चा सिंह कुशवाहा, पिपरकुंडी ग्राम सभा में जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश सरोज, गणपति ईट उद्योग हिसामपुर में रमेश अग्रहरि, साकेत इंडस्ट्री कटरी में मनीष जायसवाल, साकेत ईट उद्योग अगियौना में रमेश चंद्र जायसवाल, जेपी सीमेंट कार्यालय में सेल्स प्रमोटर अनुज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों में बच्चों ने देश भक्ति गीतों व नाटक का आयोजन किया।
---------------
देश भक्ति के कार्यक्रम में सराबोर रहा पश्चिम शरीरा क्षेत्र
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम शरीरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग से सरोबोर रहा। दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकरगंज गोराजू में प्रबंधक हंसराज सिंह, राजेंद्र सिंह-रामभजन सिंह इंटर कालेज अमीना में प्रबंधक राजेंद्र सिंह, रानी देवी-रामअभिलाष सिंह इंटर कालेज भगत का पूरा अलवारा में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्रीराम नेवाज सिंह मेमोरियल हा. से. स्कूल जगतपुर कटरी में प्रबंधक श्यामलाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय धवाड़ा में प्रधानाध्यापक अमर सिंह, जेके चेरिटेबल हॉस्पिटल थाना तिराहा में डॉ. एखलाक अहमद, सुंदर लाल तिवारी इंटर कालेज ढेरहा निगहा में प्रबंधक दिनेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया। पश्चिम शरीरा पंचायत भवन में ग्राम प्रधान प्रमिला मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान इलाके के स्कूलों में दिनभर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होता रहा।
--------------------
भरवारी के शिक्षण संस्थाओं में आयोजित हुए कार्यक्रम
कोखराज (ब्यूरो)। नगर पालिका भरवारी कार्यालय सहित स्थानीय शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका कार्यालय में विधायक चायल संजय गुप्ता ने साढ़े आठ बजे ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर ईओ दिनेश सिंह व सभी कर्मचारी मौजूद रहे। मो. शीश मेमोरियल हा.से. स्कूल में प्रबंधक मो. शमीम व प्रधानाचार्य मो. अकरम ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया। सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में प्रधानाचार्य राजेश सिंह गौतम व हुबलाल इंटर कालेज में प्रबंधक वीरेंद्र केसरवानी ने ध्वजारोहण किया। एनडी कालेज भरवारी में प्रधानाचार्य सपना गुप्ता ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस के बावत बच्चों को जानकारी दी।
----------------
मूरतगंज क्षेत्र में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
मूरतगंज (ब्यूरो)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में गया प्रसाद केसरवानी मेमोरियल इंटर कालेज शेरगढ़ में प्रबंधक रविकांत केसरवानी ने ध्वजारोहण किया। मूरतगंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में झंडारोहण प्रधानाचार्य राजकुमार पांडेय ने किया। एमएस कांवेंट/इंटरमीडिएट कालेज जीटी रोड सिकंदरपुर बजहा में प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। नूर रजा मेमोरियल इंटर कालेज में झंडारोहण मो. इब्राहिम राईन व केएन कांवेंट स्कूल मूरतगंज में प्रबंधक बृजेश कुमार साहू ने झंडारोहण किया। मूरतगंज ब्लॉक कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज झंडारोहण ब्लॉक प्रमुख मो. सऊद ने किया। विश्वनाथ प्रसाद पीजी डिग्री कालेज भीखनापुर में प्रबंधक हरिओम केसरवानी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी तरह एसएन कांवेंट स्कूल भरवारी में प्रबंधक नौशाद अहमद व मदरसा दारूल उलूम गौसिया हबीबिया मूरतगंज में प्रबंधक हाफिज शरीफ अहमद ने ध्वजारोहण किया।
---------------
एएच रिजवी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
करारी (ब्यूरो)। डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज करारी में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रबंधक कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कालेज के छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति की। इसी तरह रियाज इंटर कालेज उखैया खास करारी में संरक्षक आगा सिप्तैन हैदर ने तिरंगा फहराया। यहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर इंडिया जूनियर हाईस्कूल करारी में प्रधानाध्यापक सरफराज हुसैन, स्व. वीके अग्रहरि जू.हा. स्कूल में प्रबंधक मालती देवी, जामिया इमदादुल उलूम में प्रिंसपल मो. इमरान, अल्लामा जव्वादी गर्ल्स हाईस्कूल में प्रबंधक सलमान जव्वादी, मदरसा अमजदिया में प्रबंधक वेताब व करारी इंटर कालेज करारी में प्रधानाचार्या मन्नो मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इलाके के शाहपुर टिकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव ने किया। यहां पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
---------------------
देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा चायल
चायल (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर चायल तहसील क्षेत्र देश भक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा। सर्किल के कौशांबी डिग्री कालेज तिल्हापुर मोड़ में प्रबंधक ललन सिंह एडवोकेट ने झंडारोहण किया। रामनाथ सिंह डिग्री कालेज चायल डॉ. एसके पटेल, रामसजीवन सिंह डिग्री कालेज जयंतीपुर डॉ. सुबेदार सिंह, विष्णू भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर प्रबंधक केके तिवारी, राहुल शुक्ल प्रधानाचार्य, कालेज ऑफ फार्मेसी कोइलहा में डॉ. पीएस शुक्ला, तहसील कार्यालय में एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक परिसर में बीडीओ मीरा गुप्ता, सीएचसी चायल में डॉ. मुक्तेश द्विवेदी व पिपरी थाने में इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी शैक्षिक संस्थानों में देश भक्ति के गीत बजते रहे तो बच्चों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
--------------------------
देशभक्ति के कार्यक्रमों का दिन भर रहा शोर
सरायअकिल (ब्यूरो)। सरायअकिल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम का दिनभर शोर रहा। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो छोटे-छोटे बच्चे भी किसी से पीछे नहीं रहे। इस क्रम में वीएस पब्लिक स्कूल सरायअकिल में मुख्य अतिथि विधायक चायल संजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर चेयरमैन सरायअकिल शिवदानी भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वामी भगवान दास महिला महाविद्यालय कोटिया में ध्वजारोहण डीपीआरओ कमल किशोर ने किया। यहां पर प्रबंधक संदीप मिश्र मौजूद रहे। एसएन शिशु शिक्षा मंदिर सरायअकिल में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवदानी ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने कार्यक्रम आयोजित किए। आशा किरण पब्लिक स्कूल बेनीराम कटरा में झंडारोहण प्रबंधक धनंजय मिश्र ने किया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष शिवदानी ने ध्वजारोहण किया।
अजुहा क्षेत्र में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस
अजुह (ब्यूरो)। 69वां गणतंत्र दिवस सिराथू तहसील के अजुहा कस्बे में भी धूमधाम से मनाया गया। यहां के कृष्णा देवी-शीतला प्रसाद इंटर कालेज कानेमई में प्रिंसपल अजय कुमार त्रिपाठी, रामादेवी-शिवमंगल प्रसाद महाविद्यालय भौतर में प्रबंधक शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज अजुहा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कपूर चंद्र केसरवानी ने ध्वजारोहण किया। लिटिल ब्लासम स्कूल अजुहा में प्रबंधक गया प्रसाद केसरवानी, नगर पंचायत अजुहा कार्यालय में अध्यक्ष अनिल कुमार निर्मल, कमला देवी इंटर कालेज अजुहा में एसडीएम शिवनारायण सिंह, जय मां दुर्गा इंटर कालेज अमिरतापुर में प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
-----------
चरवा क्षेत्र के स्कूलों में भी मना गणतंत्र दिवस
चरवा (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में आदर्श ग्राम सभा इंटर कालेज चरवा में झंडारोहण प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। माता गोमती देवी डिग्री कालेज बिरौली में प्रबंधक दीपक सिंह ने झंडारोहण किया। हरीराज बालिका इंटर कालेज चरवा में मिक्की पांडेय प्रबंधक ने झंडारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
चायल तहसील परिसर में फहरा दिया उल्टा राष्ट्रध्वज
चायल (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर चायल परिसर में अधिवक्ताओं ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तिरंगे को उल्टा फहरा दिया। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे का हरा रंग ऊपर व केसरिया रंग नीचे रहा। लोगों की नजर पड़ी तो इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।
-----------------
ध्वजारोहणा के बाद जिला जेल में हुआ पौधरोपण
मंझनपुर (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला जेल गेट के सामने प्रभारी जेल अधीक्षक बी.एस. मुकुंद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जेल परिसर में सौ से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ हीरालाल, डीएपफओ ओपी अंबस्ट सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
------------------
भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद हुआ झंडारोहण
मनौरी (ब्यूरो)। चायल कस्बे स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के तौर पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर को आमंत्रित किया गया। तय समय सुबह साढ़े आठ बजे कार्यालय में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तो पहुंच गए लेकिन सांसद कौशांबी विनोद सोनकर नहीं पहुंच सके। दोपहर तीन बजे तक सांसद के नहीं पहुंचने से स्थिति उहापोह की बन गई। तीन बजे के बाद जब सांसद पहुंचे तब ध्वजारोहण हुआ।