फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उपभोक्ताओं को रुला रहा बिजली का रोस्टर

उपभोक्ताओं को रुला रहा बिजली का रोस्टर

Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को रुला रहा बिजली का रोस्टर
उपभोक्ताओं को रुला रहा बिजली का रोस्टर
विज्ञापन

रात में बिजली न मिलने से प्रभावित हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी
गृहणियों को भी अंधेरे में पकाना पड़ रहा भोजन
अमर उजाला टीम
मंझनपुर।
जिले में बिजली आपूर्ति के रोस्टर ने माह भर से उपभोक्ताओं को रुला रखा है। अलग-अलग स्थानों पर शाम के सात से साढ़े आठ बजे तक आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। इसके बाद रात 11 से बारह बजे तक आपूर्ति दी जाती है। इसका सीधा असर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं पर पड़ता है। इसके अलावा घरों में गृहणियों को अंधेरे में भोजन पकाना व परोसना पड़ता है।
बिजली विभाग ने जिले में आपूर्ति के लिए रोस्टर निर्धारित कर रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने के लिए रोस्टर है लेकिन 18 घंटे बिजली मिलती नहीं है। रोस्टर ने ही उपभोक्ताओं माह भर से रुला रखा है। मनौरी, भरवारी व सिराथू उपकेंद्र के रोस्टर पर जाएं तो इलाके के उपभोक्ताओं की रात आठ से साढ़े आठ के बीच आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इसके बाद साढ़े दस से 12 बजे रात बिजली दी जाती है। छात्रों की पढ़ाई व गृहणियों के खाना बनाने के समय आपूर्ति कटने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर तो असर पड़ ही रहा है घर की महिलाओं को मोबाइल या फिर लालटेन की रोशनी में भोजन बनाना पड़ता है।
विज्ञापन

---------------------------
कमालपुर के 30 व दारानगर के 15 गांवों के उपभोक्ताओं में नाराजगी
कड़ा (ब्यूरो)। सिराथू बिजली घर से आपूर्ति पा रहे कमालपुर व दारानगर गांवों के 45 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। कमालपुर उपकेंद्र के फरीदगंज निवासी जूली सहगल का आरोप है कि शाम के सात बजते ही बिजली आपूर्ति कट जाती है। इसके बाद रात साढ़े दस के बाद सोने के समय आती है। खाना बनाने के ऐन वक्त पर बिजली आपूर्ति कटने से अंधेरे में काम करना पड़ता है। इसके अलावा बच्चे बगैर पढ़ाई किए ही सो जाते हैं। दारानगर उपकेंद्र की उपभोक्ता सविता अग्रहरी व देवीगंज के छात्र शुभम वर्मा का कहना है कि इस समय तो ठंड का मौसम है रात में पंखे की ज्यादा जरूरत नहीं है लेकिन अगर अंधेरे में बिजली न मिली तो बिजली किस काम की, सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एसडीएम से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा रोस्टर
चायल (ब्यूरो)। मनौरी पावर हाउस से इलाके के चायल, सरायअकिल, म्योहर, पेरवा, पुरखास सहित आधा दर्जन उपकेंद्र को 33 हजार केवीए की आपूर्ति की जाती है। यहां से उपकेंद्र की आपूर्ति रात के आठ बजते ही काट दी जाती है। इससे उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा जाता है। इसके बाद बिजली की आपूर्ति रात के 11 से 12 बजे के बीच की जाती है। इस रोस्टर के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का काम तो प्रभावित होता ही है खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। मामले की शिकायत सप्ताह भर पहले चायल खास के लोगों ने एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से किया पर कोई बदलाव नहीं हो सका है। इसे लेकर इलाके के उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

---------------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली आपूर्ति का रोस्टर पावर कार्पोरेशन निर्धारित करता है। जिले स्तर से कोई निर्धारण नहीं है। रोस्टर बदलवाने के लिए विभाग के चेयरमैन से कहना होगा। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर रिपोर्ट चेयरमैन को भेज दी गई है।
प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed