फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   81 pairs married in cm marriage scheme

सीएम सामूहिक विवाह: एक दूजे के हुए 81 जोड़े

Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा/कड़ा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को 81 नव दंपतियों को माननीय ने सरकार की तरफ से उपहार व आशीर्वाद देकर विदा किया। सरसवां और कड़ा विकास खंड में विवाह आयोजन हुआ। सरसवां विकास खंड में क्षेत्र के 40 और मंझनपुर विकास खंड के 18 नव दंपतियों को विवाह सूत्र में बांधा गया। दोनों विकास खंडों का आयोजन सामूहिक रूप से सरसवां में हुआ। जिसमें सदर विधायक लालबहादुर ने नव दंपति को उनके कुशल गृहस्थ्य जीवन की शुभकामना देकर विदा किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, बीडीओ अखिलेश त्रिपाठी, एडीओ कपिल त्रिपाठी मौजूद रहे। कड़ा विकास खंड में 23 जोड़ों ने फेरे लिए।
विज्ञापन


इसमें निंदूरा गांव के तीन, सौरई बुजुर्ग के दो, सयारां मीठेपुर के तीन, कनवार के दो, औरेनी, हिसामपुर परसखी, कड़ा, थुलगुला, गनपा, दारानगर, धुमाई, संभुई, नरसिंहपुर कछुवा, अलीपुर जीता, चक सैनी व शहजादपुर के एक-एक जोड़े की शादी कराई गई। इस मौके पर कन्या पक्ष को पांच वस्त्र, चांदी की पायल, बिछिया, कुकर, थाली, गिलास, कटोरी, परात, लोटा, मेकअप बाक्स, अंगौछा, मंगलसूत्र, वर पक्ष को पैंट शर्ट दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक शीतला प्रसाद ने नव दंपतियों को विवाह का प्रमाण पत्र दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। बताया कि 20-20 हजार रुपये प्रत्येक के खाते मे भेज दिया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कड़ा अनुज सिंह, पीडी राकेश मिश्रा, बीडीओ राकेश धुरिया, एडीओ शशिकांत, अशरफ, रामजी गौतम, अखिलेंद्र राय, हरिमोहन गोस्वामी सहित सभी ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed