फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   80 to 36 hours in rural Disilluminato

80 गांवों में 36 घंटे से बत्ती गुल

Wed, 03 Jun 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Wed, 03 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। सिराथू रेलवे क्रासिंग के समीप जेसीबी की खुदाई से बिजली की भूमिगत केबिल कट गई। इससे कमालपुर और कोखराज उपकेंद्र के करीब 80 गांवों में 36 घंटे से बत्ती गुल है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देवीगंज, कड़ा, शीतलाधाम समेत कई गांवों और बाजारों में बिजली गुल होने से जलापूर्ति भी ठप है। लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। कमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि केबिल की मरम्मत करके सप्लाई बहाल करने में करीब दो दिन का और समय लग सकता है।
विज्ञापन


सिराथू स्थित 132 केवीए बिजली सबस्टेशन से कमालपुर और कोखराज उपकेंद्र को बिजली सप्लाई के लिए सिराथू रेलवे क्रासिंग पर विभाग ने भूमिगत केबिल डाली है। कमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि रेलवे के ठेकेदार ने लाइन की मरम्मत के लिए जेसीबी से पटरी के बगल खुदाई कराई है। इससे बिजली कई स्थानों पर कट गई है। इससे सोमवार से कमालपुर उपकेंद्र से जुड़े कड़ा, शीतलाधाम, देवीगंज, कमालपुर, परास, मर्दानपुर बर्जी, दरियापुर जीता, गिरधरपुर गढ़ी, सौरई बुजुर्ग, अंबाई बुजुर्ग, औरेनी, निजाममई, लेहदरी खतीब, रसीदमई, अलावलपुर टिकरी, चूहापीरन, ताज मल्लाहन समेत करीब 42 और कोखराज उपकेंद्र से जुड़े करीब 38 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन


 भीषण गर्मी में
 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से इन गांवों में रहने वाले करीब सवा लाख लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तो शीतलाधाम, कड़ा, देवीगंज समेत उन गांव और बाजार के लोगों को हो रही है। जहां बिजली सप्लाई बंद होने से जलापूर्ति भी ठप है। देखें तो शीतलाधाम में तो हैंडपंप और कुओं का पानी खारा होने के कारण लोगों को पीने के लिए सप्लाई का पानी ही एकमात्र सहारा है। दो दिन से बिजली के कारण जलापूर्ति भी ठप होने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तो मंगलवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर देवीदर्शन को आए भक्तों को झेलनी पड़ी। वे चिलचिलाती गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए भटकते रहे। कमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता रामगोपाल यादव ने बताया कि क्रासिंग पर केबिल कटने से समस्या खड़ी हुई है। बताया कि केबिल बदलने अथवा मरम्मत करने में कम से कम दो दिन का और समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed