{"_id":"641b581abe0ada305a0e61b4","slug":"72-women-got-free-ultrasound-done-at-two-private-centers-kaushambi-news-c-3-1-85167-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी केंद्रों पर 72 महिलाओं ने कराया नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी केंद्रों पर 72 महिलाओं ने कराया नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड
Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो निजी केंद्रों पर 72 महिलाओं ने कराया नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड
-- - सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा के अभाव में शुरू की गई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के अभाव में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लिया जा रहा है। जिले के दो निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर यह सुविधा शुरू हो गई है, जिनमें अब तक 72 गर्भवती महिलाओं ने नि:शुल्क जांच कराई है। इसी के साथ 12 और प्राइवेट सेंटरों को यह जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है।
जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर की सभी सीएचसी और पीएचसी में हर महीने की नौ और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाता है। इनमें चिकित्सक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करते हैं। अक्सर महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं। इसी को देखते हुए नई पहल की गई है।
एसीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत सिराथू के वंदना अल्ट्रासाउंड व हिना अल्ट्रासाउंड सेंटरों को चिन्हित किया गया है। सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाएगी, वह इन निजी केंद्रों में अपनी जांच करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी से यह सेंटर चल रहे हैं। जल्द ही 12 और जांच प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों में नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
मैटरनल हेल्थ कंसल्टेंट आकाश दीप ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर ही ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर गर्भवती महिला का नाम, पता व मोबाइल नंबर जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद एक घंटे के अंदर ही जिले स्तर से ई-रुपे बाउचर बनाकर उसे लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। यह बाउचर एक महीने के लिए मान्य होगा।
इस दौरान किसी भी दिन महिला चिन्हित दो में से किसी एक सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड करा सकती है। उनका कहना है कि अब तक 96 ई-बाउचर जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 72 महिलाओं ने अपनी जांच भी करा ली है।
-- -- सरसवां और कौशाम्बी की महिलाओं को लगानी पड़ेगी दौड़
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 12 और डायग्नोस्टिक सेंटरों को चिन्हित किया गया है। इनकी सूची स्वीकृति के लिए शासन भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद कौशाम्बी और सरसवां को छोड़कर जिला मुख्यालय समेत अन्य सभी ब्लॉकों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। कौशाम्बी और सरसवां में कोई प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर न होने के कारण वहां की गर्भवती महिलाओं को जांच कराने के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे ब्लॉक के सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
0000000000
खबर का असर: नया नगर में शुरू हुई नाले की खोदाई
-- 21 माह से टेंडर लेकर बैठा था ठेकेदार
फोटो संख्या- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। करीब 21 माह से नाला निर्माण का टेंडर लेकर बैठे ठेकेदार ने बुधवार को नया नगर में काम शुरू करा दिया। इससे स्थानीय लोगों में जल्द ही जलभराव से निजात की उम्मीद जाग उठी है।
आदर्श नगर पंचायत अजुहा की ओर से वार्ड नंबर 12 के नयानगर में नाले का निर्माण कराया जाना है। 14 लाख रुपये से बनने वाले इस नाले का 21 माह पहले टेंडर हुआ था। टेंडर होने के बाद भी संबंधित ठेकेदार ने काम शुरू नहीं कराया। इसकी वजह से लागत की 50 फीसदी धनराशि नगर पंचायत के खाते में पड़ी ही रह गई। नाले के अभाव में स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
अमर उजाला ने पांच मार्च के अंक में नयानगर वासियों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद नगर पंचायत के ईओ सुभाष चंद्र सिंह ने इसे गंभीरता लिया। ठेकेदार को तत्काल निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ठेकेदार ने बुधवार को नयानगर में नाले के निर्माण के लिए खोदाई शुरू करा दी।