{"_id":"5c8ff222bdec22144b7ef35a","slug":"71552937506-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का उलाहना देने गए युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का उलाहना देने गए युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उलाहना देने पर युवक को पीटा
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने बताया कि रविवार शाम उसकी बहन खेत गई थी। रास्ते में पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की के भाई का कहना है कि उलाहना देने पर शोहदा उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी से पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
------
चार के खिलाफ बिजली चोरी का केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। महगांव विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश कुमार ने रविवार को टीम के साथ इमामगंज गांव में छापेमारी की। इस दौरान अतर सिंह, शकील अहमद, प्रेम व निसार आदि को चोरी से बिजली का उपभोग करते हुए पकड़ा गया। जेई ने सभी के खिलाफ कोखराज कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।
-----
मामूली बात पर महिला को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के कूड़ापुर गांव की फूलकली पत्नी रामअवतार ने बताया कि नाली का पानी बहाने को लेकर रविवार दोपहर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता ने सोमवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।