फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों ने की हड़ताल

साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों ने की हड़ताल

Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों ने की हड़ताल
साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वकीलों ने की हड़ताल
विज्ञापन

जिला कचेहरी में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने शुक्रवार को 48 खंभा परिसर में बैठक की। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नरनारायण मिश्र ने किया। बस्ती में वकील की हत्या पर दुख जताते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। बाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मांगों का ज्ञापन देते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
बस्ती जनपद के जग नारायण सिंह यादव की कचेहरी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके विरोध में शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के वकीलों ने बैठक की। घटना पर दुख जताते हुए सभी ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अंत में अधिवक्ता के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता, उनके किसी एक संतान को नौकरी व आरोपी की गिरफ्तारी की मांगों का ज्ञापन जनपद एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा। इस मौके पर नरेंद्र देव, रामहर्ष वर्मा, बृजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह यादव, सत्यनारायण यादव, महेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्र, इनामुल हक, देवमणि त्रिपाठी, तुषार तिवारी, अरविंद शुक्ल, कौशल द्विवेदी, आनंद शुक्ल, भोलानाथ मिश्र, दिलीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
सपा की बैठक आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की बैठक मंझनपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को होगी। जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल ने बताय कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों पर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पांच मार्च तक उपलब्ध कराएं ओएमआर सीट
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक परीक्षा की ओएमआर सीट पांच मार्च तक प्रयोगात्मक अनुभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। निर्धारित तिथि पर ओएमआर सीट उपलब्ध नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---------
राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव विजय मंत्र का होगा जाप
मंझनपुर (ब्यूरो)। विश्व हिंदू परिषद की बैठक शुक्रवार को मंझनपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता अजय कुमार पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि प्रांतीय सामाजिक समरसता के प्रमुख अभिनाष बहादुर रहे। संगठन मंत्री विनय ने बताया कि दस मार्च को विकास भवन स्थित सरस हाल में समर्पण कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव विजय मंत्र का जाप कराया जाएगा। बैठक में शिवपूजन, राजेंद्र पाल, सतनेश कुमार मौर्य, डॉ. सुरेश मौर्य, सतीश तिवारी, राकेश गौतम, राकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

-----------
कांग्रेस महासचिव का कार्यक्रम रद्द
मंझनपुर (ब्यूरो)। शनिवार को ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव बाजीराव खंड़े का कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यालय प्रभारी मो. शफीक ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम रद्द हो गया है। अगला कार्यक्रम निर्धारित होने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed