{"_id":"5c51fd2dbdec22739b069c76","slug":"71548877101-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को बराबरी का दर्जा देने पर ही आगे बढ़ेगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को बराबरी का दर्जा देने पर ही आगे बढ़ेगा समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-12
बालिकाओं को बराबरी का दर्जा देने पर ही आगे बढ़ेगा समाज
मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के मुकीमपुर गांव में बुधवार को दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के बैनर तले कन्या जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह व विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार कृष्ण चंद्र मिश्र रहे। शिविर में वक्ताओं ने कन्याओं को बराबरी का दर्जा देने पर जोर दिया।
संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने कहा कि 35 गांवों में बच्चों के जीने, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज में बालिकाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। उनकी शिक्षा, सुरक्षा भी जरूरी है। इनके आत्मनिर्भर बनने पर समस्याओं में कमी भी आएगी। संरक्षण अधिकारी ने समेकित बाल संरक्षण योजना के बारे में जानकारी दी। नायब तहसीलदार केसी मिश्र ने कहा कि बालिकाओं को विकास का अवसर देने से समाज तेजी से आगे बढ़ेगा। इनके अलावा बाल कल्याण समिति के सदस्य मो. रेहान ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संरक्षण और सुरक्षा पर विचार रखे। जागरूकता कार्यक्रम में कई गावों से आए दो सौ ग्रामीणों के अलावा संस्था की दिव्या यादव, संगीता देवी, चंद्रकली, कमला देवी, फूलपती, श्रीश्याम, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिवप्रकाश, शंकर लाल, जयसिंह, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
-------------
प्राइमरी स्कूल पाता में शिविर का शुभारंभ
फोटो नं-11
मंझनपुर (ब्यूरो)। महामाया राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पाता में हुआ। शुभारंभ प्रचार्या डॉ. कंचन गौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, संकल्प गीत, लक्ष्य गीत, नुक्कड़ नाटक आदि का मंचन किया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक से बालिका शिक्षा, मतदान जागरूकता, टीकाकरण, टी.बी, दहेज आदि विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. स्वाती, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. रमेश चंद्र, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
मतदाताओं को दिया जाएगा वीवीपैट का प्रशिक्षण
फोटो नं-15
मंझनपुर (ब्यूरो)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीआरसी सरसवां में डीएम ने वीवीपैट की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र की प्रत्येक पांच ग्राम पंचायतों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदाताओं को वीवीपैट का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि आयोग की मंशा है कि वीवीपैट के बारे में मतदाताओं को पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान, मास्टर ट्रेनर व ग्रामीण मतदाता मौजूद रहे।