{"_id":"5ba694e4867a557fe67e2487","slug":"71537643748-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को घर में घुसकर पीटा, फाड़े बेटियों के कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को घर में घुसकर पीटा, फाड़े बेटियों के कपड़े
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को शुक्रवार शाम मामूली बात पर पड़ोस के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर बेटियों के कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चरवा इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम पड़ोसी कटिया लगा रहा था। इसकी वजह से स्पार्किंग हो रही थी। मना करने पर वह अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर बेटों संग मिलकर पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए पीड़ित भीतर घुस गया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा। पिता को पिटता देख बीच-बचाव करने पर दो बेटियों के कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी भइयालाल व उसके बेटे अमित, आशीष तथा अनमोल के खिलाफ पिटाई और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।