{"_id":"59e8bb524f1c1b71548b8143","slug":"71508424530-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली के दिए से रौशन हुआ घर का कोना-कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली के दिए से रौशन हुआ घर का कोना-कोना
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली के दीपों से जगमगाया घर का कोना-कोना
गणेश, कुबेर के साथ लक्ष्मी की पूजा कर लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। घर, चौबारे, खेत-खलिहानों में दीप जलाकर लोगों ने अमावस की काली रात रोशन कर दी। घरों के साथ ही बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी रातभर बिजली की रंग बिरंगी झालरों से झिलमिलाते रहे। घरों को आकर्षक दीपों से सजाने के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। चौराहों और कस्बो में देर रात तक चहल-पहल रही। प्रदोष काल से पहले ही पूजा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शुभ मुहूर्त आते ही लोगों ने गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा-अर्चना की। गणपति से लोगों ने विघ्नबाधा दूर करने और लक्ष्मी से धन ऐश्वर्य का आशीर्वाद मांगा।
लक्ष्मी पूजा के इस पर्व को लोगों ने उल्लास के साथ मनाया। हफ्तेभर पहले से ही लोगों ने दीपावली के लिए घरों की सफाई और उन्हें सजाने का काम शुरू कर दिया था। दिन में लोगों ने पूजा के सामान, मिठाइयां और पटाखों के साथ लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदी। खरीददारी के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारें गुलजार रहीं। उधर, शाम होते ही लोगों ने दीप और मोमबत्तियों की रोशनी से घर, आंगन जगमग कर दिया। लोगों ने घरों के साथ खेत, खलिहान, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली की रंगीन लाइटों से जगमग किया। शाम शुभमूर्हुत पर घर और दुकानों में गणेश लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की गई। पूजा के बाद लोगों ने दीपावली पर्व पर उत्साह के साथ आतिशबाजी की। मंझनपुर, करारी, सिराथू, भरवारी, चायल, मनौरी, पूरामुफ्ती, कुम्हियांवा, पश्चिमशरीरा, देवीगंज, कडा, मूरतगंज, कल्यानपुर, चरवा, नेवादा, महेवाघाट, सरायअकिल, पइंसा, उदिहिन, आदि कस्बों और गांवों में लोगों ने फुलझड़ियां जलाने के साथ पटाखे छुड़ाए। धुंधलका शुरू होते ही पटाखों के छुड़ाने का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहा। युवकों ने तेज आवाज वाले पटाखे फोड़कर दीपोत्सव की खुशियां मनाई। दीपों की रोशनी से घर का कोना-कोना रौशन हो उठा।
------------------------
धुएं में उड़ गए करोड़ों रुपये
मंझनपुर(ब्यूरो)। दीवाली पर घरों को दीपों से रौशन करने के साथ ही आतिशबाजी की भी परंपरा रही है। सदियों से चली आ रही इस मान्यता का निर्वहन दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही शुरू हो गया था। बच्चे तो सुबह उठने के साथ ही छुटपुट आतिशबाजी करने लगे थे। पर, जैसे ही शाम हुई, गांव-गांव आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। शाम से लेकर रात करीब साढे ग्यारह बजे तक जिले भर में पटाखे दागे जाते रहे। रंग-बिरंगे पटाखे की रोशनी से आसमान जगमग हो गया। इस दौरान हर आयुवर्ग के लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी जमकर पटाख्रे फोड़ने और आतिशबाजी का लुफ्त उठाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कौशाम्बी की सात नगर पंचायत और 498 ग्राम पंचायतों में रहने वाली 20 लाख की आबादी ने दीपावली के दौरान करीब 4 से 5 करोड़ रूपये के पटाखे फोड़े। यानि दीपावली की एक रात में ही लोगों का करोड़ों रुपये धुआं हो गया।
विज्ञापन
----------------------
मिठाई के दुकानदारों की रही बल्ले-बल्ले
मंझनपुर (ब्यूरो)। दीपावली पर मिठाई के कारोबारियों की चांदी रही। मंझनपुर समेत जिले की सभी बाजारों में सुबह 8 बजे से ही मिठाई की दुकानें सज गई थी। इन दुकानों पर सुबह 10 बजते-बजते खरीददारों का मेला सा लग गया था। दिनभर लोगों ने जमकर मिठाई की खरीददारी की। उधर, दीपावली का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने भी मिठाई की कीमतों में इजाफा कर दिया था। मंझनपुर में 260 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक की मिठाईयां बेची गई। वहीं इस बार कारोबारियों ने लोगों की सुलभता के लिए मिठाई के आर्कषक गिफ्ट पैक भी तैयार किए थे। मंझनपुर में खोआ, छेना और ड्राईफ्रूट से बनी मिठाईयों का एक किलोग्राम का गिफ्ट पैक 750 रुपये का था। मिठाई का यह गिफ्ट पैक लोगों को खूब पसंद भी आया।
-------------------------
पटाखे में भी दिखी जीएसटी की मार
दीवाली के पर्व पर शदियों से चली आ रही पटाखा फोड़ने की परंपरा पर इस बार जीएसटी की मार दिखी। कौशाम्बी में पटाखे की बिक्री के लिए 16 दुकानें है। जहां कारोबारियों ने एक से बढ़कर एक बरायटी का पटाखा, फुलझरी सजा रखा था। सुबह करीब दस बजे ऐसा लग रहा था कि जैसे इस दीवाली पर कोई पटाखा खरीदने नहीं आएगा। दुकानदार भी मायूस बैठे रहे। जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ता गया खरीददारों की भीड़ भी उमड़ी। कारोबारियों की मानें तो मंहगाई के चलते वह उत्साह लोगों में नहीं दिखा।