{"_id":"59c6b3514f1c1b29688b6206","slug":"71506194257-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में फंसी आनंद बिहार व जोधपुर एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम में फंसी आनंद बिहार व जोधपुर एक्सप्रेस
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम में फंसी आनंद बिहार और जोधपुर एक्सप्रेस
सिराथू रेलवे क्रासिंग पर शनिवार सुबह फंसा ट्रक, आधा घंटे बाधित रहा रेल मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सिराथू रेलवे क्रासिंग पर शनिवार की सुबह एक ट्रक अचानक रेलवे ट्रैक पर बिगड़ गया। इससे दोनों ओर वालों की लंबी लाइन लग गई। जाम के झाम में आनंद बिहार और जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस समेत एक मालगाड़ी को रास्ते में ही रोकना पड़ा। आधे घंटे बाद ट्रक को हटवाकर रेलवे यातायात बहाल कराया गया।
दल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सिराथू में बनी क्रासिंग शनिवार की सुबह नौ बजे खुली थी। इसी दौरान एक ट्रक क्रासिंग पार करते समय अचानक ट्रैक पर जाकर फंस गया। ट्रक स्टार्ट नहीं होने पर पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे कानपुर और इलाहाबाद की ओर जाने वाली आनंद बिहार और जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस को जाम लगने के कारण रोकना पड़ा। एक मालगाड़ी भी रास्ते में रोकी गई। रेल प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को धक्का देकर ट्रैक से बाहर किया। इस दौरान करीब आधे घंटे रेल यातायात बाधित रहा। वहीं वाहनों के आवागमन में भी लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
जाम में फंसे छात्राें को हुई परेशानी
सिराथू (ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक पर ट्रक के फंस जाने से जहां मुसाफिर के साथ रेल प्रशासन परेशान दिखा। वहीं स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी जाम के झाम में घंटों फंसे रहे। रेलमार्ग साफ होने के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे। उधर लोगों का कहना है कि सिराथू क्रासिंग का जाम आम होता जा रहा है। कभी एक तो कभी दो-दो घंटे फाटक नहीं खुलता है।