फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   685 students of class 10th and 12th skipped the exam.

Kaushambi News: 10वीं और 12वीं के 685 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
685 students of class 10th and 12th skipped the exam.
जिले में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 80 केंद्रों पर और दूसरी पाली में इंटर इतिहास विषय की परीक्षा 69 केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में 685 परीक्षार्थी केंद्र पर नहीं आए। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 7,320 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था। इनमें से 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 223 छात्र-छात्राओं में 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटर इतिहास विषय की परीक्षा 69 केंद्रों पर हुई। इस विषय में 3,408 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था। जिनमें 104 बालक व 95 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed