फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   65 thousand vehicles running without high security number plate

कौशांबी: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फर्राटा भर रहे 65 हजार वाहन

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
65 thousand vehicles running without high security number plate
बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फर्राटा भर रहे 65 हजार वाहन
विज्ञापन

परिवहन विभाग अभियान चलाकर वसूलेगा पांच हजार रुपये तक का जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में अभी तकरीबन 65 हजार ऐसे वाहन हैं, जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे हैं। लेकिन शासन के नए आदेशों के बाद अब ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। 15 फरवरी के बाद अब ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग अभियान चलाएगा और पांच हजार रुपये तक का जुर्माना वसूलेगा।
सरकार ने चार वर्ष पहले वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए। इसके बाद दो साल तक कोविड काल होने के कारण परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को छूट दे दी गई। लेकिन बाद में हालात सामान्य होने पर एचएसआरपी लगाने के लिए समय दे दिया गया। इसके बावजूद वाहन स्वामी एचएसआरपी नहीं लगवा रहे हैं। इनमें व्यवसायिक वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और निजी वाहन भी शामिल हैं। जिले की बात करें तो यहां करीब 1.92 लाख छोटे वाहन हैं। इनमें बाइक और कार शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे 62 हजार से अधिक वाहनों में अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। इसके अलावा 10,500 व्यवसायिक वाहन हैं, जिनमें से 3200 वाहनों ने अभी तक यह नंबर प्लेट नहीं लगाई है। नंबर प्लेट को लगवाने के लिए परिवहन विभाग लगातार निर्देशित कर रहा है। लेकिन शासन के निर्देश पर अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इस प्रकार लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
मंझनपुर। वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसमें वाहन स्वामी को पूरा नाम और पता भरना होगा। इसके बाद दो पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन की श्रेणी को चुना होगा। फिर वाहन कंपनी के डीलर को चुनें। चेसिस नंबर और पंजीयन नंबर फीड करें। आरसी और आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगी। टाइम स्लॉट चुनें व ऑनलाइन भुगतान करें। इसके बाद नंबर प्लेट लगाने का समय मिलने का मैसेज प्राप्त होने पर उसी दिन निर्धारित स्थान पर जागर नंबर प्लेट लगवा सकेंगे। संवाद

--------
वर्जन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ निर्देश प्राप्त हुए हैं। 15 फरवरी से यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा। अभियान के दौरान वाहन और वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।-तारकेश्वर मल्ल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed