{"_id":"5c6efa6ebdec224c974d18a0","slug":"61550776942-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक के घर से सवा लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक के घर से सवा लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधक के घर से सवा लाख की चोरी
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी में बुधवार रात हुई घटना
फोटो नं.11
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। चोर बुधवार रात भरवारी में रहने वाले एक स्कूल प्रबंधक के घर से नगदी, गहने समेत करीब सवा लाख का माल समेट ले गए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
भरवारी के इंद्रा नगर निवासी अभिजीत केसरवानी एक स्कूल के प्रबंधक हैं। बुधवार को वह परिवार के साथ प्रयागराज गए थे। रात में घर की दीवार में सेंध काटकर चोर करीब 35 हजार नकद, लगभग दो किलो चांदी के जेवर, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर सहित तकरीबन सवा लाख का माल समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। स्कूल प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में कोखराज कोतवाली प्रभारी ओम नारायण गौतम का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है।