{"_id":"5c51fd3ebdec227374274e52","slug":"61548877118-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर जिले को बनाएंगे कुष्ठ मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर जिले को बनाएंगे कुष्ठ मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नं-3
अभियान चलाकर जिले को बनाएंगे कुष्ठ मुक्त
राजकीय हाईस्कूल लौधना में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
मंझनपुर/बारा। बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय हाईस्कूल लौधना में जिले को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों के साथ घोषणा किया कि जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जिले के कुष्ठ रोगियों की तलाश की जागएी। कहा कि कुष्ठ पीड़ित व्यक्ति से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांधी की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने कुष्ठ रोगियों व गांधी की वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कुष्ठ मुक्त अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने चिकित्सा, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय सशक्तीकरण आदि विभाग को जिम्मेदारी सौंपी। निर्देशित किया कि जिले की सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक व वैन के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार कराएं। ग्राम प्रधानाें को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में कुष्ठ जागरूक अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में अधीक्षक आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में कुल नौ कुष्ठ रोगी हैं जिनका इलाज चल रहा है। अंत में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ संकल्प लिया कि कुष्ठ को जड़ से मिटाने के लिए अभियान चलाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान बारा प्रतिनिधि नंदन यादव के अलावा स्वास्थ्य महकमे के देवेंद्र कुमार, रामबाबू, राजू प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
-------------
गांव के विकास की कार्ययोजना बनाने का निर्देश
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी ब्लॉक में बुधवार को विकास कार्यों की एडीओ पंचायत प्रेमनरायण पांडेय ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रिया सॅफ्ट फीडिंग, प्लान प्लस फीडिंग, टीआईवी (कार्य योजना तैयार करना), जीपीडीपी की गांवों में बैठक कराने पर जोर दिया। अंत में उन्होंने वर्ष 2019-20 में कराये जाने वाले विकास कार्यों की खुली बैठक कर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में शरद श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, सत्य प्रकाश पांडेय, शैलेंद्र प्रसाद मिश्र, राकेश मिश्र, रबी सिंह आदि सेक्रेटरी मौजूद रहे।