{"_id":"5be5ddc0bdec2269ad754414","slug":"61541791168-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।
कोखराज इलाके के बम्हरौली गांव का भइया लाल उर्फ लुसरू (50) पुत्र स्व. दातादीन खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह वह खेतों की ओर जा रहा था। सुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में चर्चा रही कि पारिवारिक कलह से तंग आकर किसान ने खुदकुशी की है।