फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बच्चों की प्रतिभा देख सभी दंग
विज्ञापन

-नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के समापन पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
-पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पुलिस लाइन कौशाम्बी में रविवार को नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इसमें निबंध, स्लोगन, पोस्टर तथा रंगोली समेत तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था। पुलिस अफसरों ने हफ्ते भर तक जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियाें, प्रतियोगिताओं के जरिए महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रविवार को अभियान का समापन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के दर्जन भर स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने हिस्सा लिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें निबंध में डॉ, रिजवी करारी की आमिना खातून को प्रथम, शशि सिंह को द्वितीय तथा अंकित केसरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन में धर्मा देवी इंका केन की सौम्या त्रिपाठी, ओसा की रिया सिंह तथा कस्तूरबा भरवारी की मौसम मौर्या को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर में विट्ठल भाई उदिहिन की नीलू सिंह ने पहला, कस्तूरबा की रेखा ने दूसरा तथा देशबंधु इंका बैशकांटी की साधना ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में भी नीलू सिंह पहले स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में धर्मा देवी की रुचि भारतीय, करारी इंका करारी की प्रतिभा ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयक निबंध में मानसिंह इंका अलीपुरजीता के गौरी सिंह प्रथम, धर्मा देवी के पंकज कुमार तथा राजकीय बालिका इंका कड़ा की तरमीन बानो ने अव्वल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पुलिस अफसरों के साथ ही डीआईओएस सत्येंद्र सिंह व सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विद्यादान स्कूल में दाखिले को 1045 ने दी परीक्षा
-पंजीकृत दो हजार छात्र-छात्राओं में से 48 फीसदी ने नहीं दिया एग्जाम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विद्यादान स्कूल में दाखिले के लिए रविवार को ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई। इसमें तकबरीन 48 फीसदी बच्चे परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। सिर्फ 1055 छात्र-छात्राओं ने ही एग्जाम में हिस्सा लिया। सकुशल परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को विद्यादान स्कूल में पढ़ने के लिए हर साल दाखिला होता है। इसकी खातिर छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होती है। जिले से इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 1024 छात्रों तथा 976 छात्राओं समेत कुल दो हजार बच्चों ने पंजीकरण कराया था। रविवार को इन छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई। इसके लिए ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में बनाया गया था। बीएसए महराज स्वामी ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 976 के सापेक्ष सिर्फ 494 छत्राओं ने प्रतिभाग किया जबकि द्वितीय पाली में 1024 छात्रों में से 561 छात्र ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस तरह से परीक्षा में 482 छात्राओं तथा 463 छात्रों समेत कुल 955 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं हुए। शाम साढ़े बजे सकुशल परीक्षा संपन्न होने पर कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed