फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सख्त पहरे के बीच हुई हाईकोर्ट ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा

सख्त पहरे के बीच हुई हाईकोर्ट ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा

Mon, 13 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सख्त पहरे के बीच हुई हाईकोर्ट ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा
कड़े पहरे में हुई हाईकोर्ट ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा
विज्ञापन

चार केंद्रों पर डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, प्रेक्षक के रूप में तैनात रहे न्यायिक अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल। हाईकोर्ट ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा रविवार को जिले के चार सेंटरों पर कराई गई। परीक्षा की निगरानी के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रभारी जिला जज ने प्रत्येक सेंटर पर एक-एक जज को प्रेक्षक के रूप में तैनात कर रखा था। इसके अलावा तीन जजों की टीम को सचल दस्ते में शामिल कर सकुशल परीक्षा संपन्न कराई गई।
हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की भर्ती के लिए ग्रुप ‘डी’ की भर्ती निकाली थी। अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए जिले के चार स्कूलों को सेंटर बनाया गया था। इनमें मातृभूमि इंटर कालेज शमसाबाद, एएसबी इंटर कालेज समदा, पं. जगदीश नारायण इंटर कालेज पांडेयमऊ व कौशांबी डिग्री कालेज तिल्हापुर मोड़ शामिल रहे। इन स्कूलों में लगभग दो हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए मातृभूमि इंटर कालेज में बतौर प्रेक्षक प्रधान न्यायाधीश परिवार कल्याण इस्तेखार अहमद, एएसबी इंटर कालेज समदा में एसीजेएम रमेश चंद्र, पं. जगदीश नारायण इंटर कालेज में कुलदीप सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन व कौशांबी डिग्री कालेज में एडीजे एफटीसी हुमायूं रसीद खान (सेकंड) की तैनाती थी। प्रभारी जिला जज के निर्देश पर सचल दस्ता टीम में एडीजे एफटीसी प्रथम दिनेश पाल यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमित कुमार व न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रुति वर्मा को लगाया गया था। तीनों जज चार सेंटरों की परीक्षा पर नजर रखते देखे गए। चारों सेंटरों पर लगभग डेढ़ हजार परीक्षार्थी शामिल रहे। अनुपस्थिति परीक्षार्थियों की संख्या तीन सौ के करीब बताई जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल या अन्य किसी प्रकार की खामी नजर आई।
विज्ञापन


इनसेट
कोतवाली पुलिस ने पकड़ी दोनाली बंदूक
मंझनपुर (ब्यूरो)। वाहन चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने बक्शी पार निवासी बुधराम पाठक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो नाली बंदूक बरामद की। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बंदूक सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed