फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खाकी की निगहबानी में फूटेगें दीवाली के पटाखे

खाकी की निगहबानी में फूटेगें दीवाली के पटाखे

Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खाकी की निगहबानी में फूटेगें दीवाली के पटाखे
खाकी की निगहबानी में फूटेंगे दिवाली के पटाखे
विज्ञापन

-गांव और कस्बों में तैनात होगें पुलिस-पीएसी के जवान
-पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदारों को एहतियात बरतने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इस बरस दिवाली के पटाखे पुलिस की निगहबानी में फोड़े जाएंगे। गांव और कस्बे में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया गया है। साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने फरमान जारी करते हुए जिम्मेदारों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है।
दिवाली पर एहतियात बरतने के लिए पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीपों के पर्व को सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए गांव और कस्बाें पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि थानेदारों के साथ तीनों सर्किल के सीओ को भी इलाके में नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे अफवाहों पर गौर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को लगाया गया है। चेताया कि जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने पर थानेदार के साथ बीट दरोगा और सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
पटाखा फोड़ते समय बरतें सावधानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी का लुत्फ उठाएं मगर सावधानी भी बरतें। जरा सी लापरवाही त्योहार का मजा खराब कर सकती है। वैसे तो आतिशबाजी से दूर रहने की जरूरत है। मगर बच्चे साल भर पटाखे फोड़ने का इंतजार करते हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि पटाखा फोड़ते समय कुछ बातों पर अवश्य ध्यान रखें। इससे सुरक्षा के साथ पर्व की खुशी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
यह है सावधानियां
* बच्चों के लिए ऐसे पटाखे न लाएं जिससे नुकसान हो जाए।
* पटाखे दूर से जलाएं, अचानक फटने पर आप बारूद से झुलस सकते हैं।
* आग से बचने के लिए पर्याप्त बालू और पानी का इंतजाम रखें।
* एंटी बर्न क्रीम रखें, झुलसने पर फौरन अस्पताल पहुंचे।
* सांस रोगियों के लिए पटाखें का धुंआ जानलेवा साबित हो सकता है।
* पटाखे का तेज धमाके से कान का पर्दा भी हो सकता है खराब
* बचाव और सावधानी ही उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed