फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चकबख्तियारा में आज गरजेंगे राजबब्बर

चकबख्तियारा में आज गरजेंगे राजबब्बर

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चकबख्तियारा में आज गरजेंगे राजबब्बर
मंझनपुर। किसान रामबाबू की मौत के बाद चक बख्तियारा गांव में राजनीतिकों की आमद बनी हुई है। इसी सिलसिले में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जनसंवाद करेंगे और सरकार पर हमला बोलेंगे। कांग्रेसियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। उसकी निगाह गांव पर ही टिकी है।
विज्ञापन


चक बख्तियारा के किसान रामबाबू ने बीते 13 जून की रात गांव के बाहर आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी थी। किसान रामबाबू कर्जदार था। कई बैंकों से उसने लोन ले रखा था। कर्ज अदा न होने पर उसने आत्महत्या की थी। किसान रामबाबू की मौत के बाद से यह गांव सुर्खियों में बना है।
विज्ञापन


सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह पीड़ित परिजनों से मिल चुके हैं। इसके अलावा सपा पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपया भी दिया गया है। कांग्रेस भी इस गांव में लगातार अपनी मौजूदगी बनाए है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर चक बख्तियारा गांव में जनसंवाद करेंगे। वह किसान की मौत के मामले में प्रदेश सरकार को घेरेंगे, साथ ही बीजेपी की नाकामियाें को गिनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर हो रहे अत्याचारों का मामला जनसंवाद कार्यक्रम में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। कांग्रेसियों ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तलत अजीम के नेतृत्व में कांग्रेसी मंगलवार को सुबह से शाम तक गांव में बने रहे और कार्यक्रम की तैयारियां कराते रहे।

चकबख्तियारा में आज गरजेंगे राजबब्बर
जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed