फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   60.23 percent voted for the post of village head in Kotia

Kaushambi News: कोटिया में ग्राम प्रधान पद के लिए 60.23 फीसदी ने डाला वोट

Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
60.23 percent voted for the post of village head in Kotia
नेवादा ब्लाक के कोटिया ग्राम प्रधान के उप चुनाव में मतदान करने के लिए लाइन पर खड़ी महिलाएं     
कोटिया में ग्राम प्रधान पद के लिए 60.23 फीसदी ने डाला वोट
विज्ञापन

----रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में चार उम्मीदवारों में आजमाई किस्मत
फोटो-16, 17
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। स्थानीय विकास खंड के कोटिया गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ। इसमें 60.23 प्रतिशत मतदाताओं ने घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ ही चुनावी समर में कूदे चार प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद हो गई। आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

कोटिया गांव में प्रधान पद के रिक्त पद पर हुए उपचुनाव में चंद्रपाल, राजेश पाल, राजेश सिंह अर्कवंशी और सुमन देवी समेत चार प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के लिए सुबह से ही बूथ पर वोटरों की भीड़ लाइन में लग गई थी। शुरुआती उत्साह देख लगा कि मतदान 70 प्रतिशत के पार होगा, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद बूथ पर सन्नाटा छाने लगा। नतीजतन अपेक्षित मतदान नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पीके सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के कुल 2,446 मतदाताओं को मतादान करना था। इसके लिए कंपोजिट विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों में कुल 1460 (60.23 प्रतिशत) मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पंचायत उपचुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके लिए सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने भी मतदान केंद्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच नेवादा ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

-----------
समय मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे 13 प्रतिशत
सुबह 11 बजे 26 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे 42 प्रतिशत
अपरान्ह 3 बजे 51.63 प्रतिशत
शाम 5 बजे 60.23 प्रतिशत
-----------

नेवादा ब्लाक के कोटिया ग्राम प्रधान के उप चुनाव में मतदान करने के लिए लाइन पर खड़ी महिलाएं     

नेवादा ब्लाक के कोटिया ग्राम प्रधान के उप चुनाव में मतदान करने के लिए लाइन पर खड़ी महिलाएं     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed