फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   52 aanganbadi workers 64 assistants retired

52 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 64 सहायिका कार्यमुक्त

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
52 aanganbadi workers 64 assistants retired
62 वर्ष या उससे अधिक उम्र की 52 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 64 सहायिकाओं को एक साथ कार्यमुक्त कर कर दिया गया। डीएम के अनुमोदन के पश्चात बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने बुधवार को इनकी सेवाएं समाप्त कर दी। कार्यवाही में सबसे ज्यादा प्रभावित सिराथू ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र हुए हैं। जबकि नेवादा और कड़ा ब्लॉक के एक भी केंद्र कार्यवाही जद में नहीं आए हैं। शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर निर्देश दिया था कि 62 वर्ष या उससे अधिक उम्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कार्यमुक्त कर दिया जाए। रिक्त पदों के सापेक्ष शासनादेश 2012 के अनुसार नई भर्ती की जाए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके बाद जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर 52 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं 64 सहायिकाओं समेत 116 लोगों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके लिए जिन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुक्त हुए हैं, उनका प्रभार सहायिका को दे दिया गया है। जहां दोनों सेवामुक्त हुए हैं, वहां नजदीकी केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई नियुक्ति प्रक्रिया में कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। इनके मामले में शासन से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। निर्देश मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed