फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अवैध शराब कारोबारियों की पुलिस ने तोड़ी कमर, 15 गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबारियों की पुलिस ने तोड़ी कमर, 15 गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों की पुलिस ने तोड़ी कमर, 15 गिरफ्तार
फोटो नं-04
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबारियों की पुलिस ने तोड़ी कमर, 15 गिरफ्तार
- जिले भर की पुलिस ने 365 लीटर अवैध शराब की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। छापेमारी कर जिले के कई क्षेत्रों से करीब 365 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। तकरीबन 15 लोगों को पकड़ा गया।
कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने एसआई अभिषेक शुक्ला की अगुवाई में बड़ा गढ़वा गांव में छापा मारकर गांव के ही कुल्ला देवी पत्नी जोखू के यहां से करीब बीस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इसी प्रकार चरवा में एसआई शिव स्वरूप ने हरदुआ गांव के भोला के यहां से करीब 15 लीटर अवैध शराब बरामद किया। करारी में एसआई राकेश चंद्र शर्मा ने देवपत के यहां से 30 लीटर कच्ची शराब किया। मंझनपुर एसआई कामता प्रसाद ने चकनारा गांव में छापेमारी कर उदय सिंह को करीब बीस लीटर और एसआई भवानी सिंह ने ओसा गांव से राजकुमार को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। महेवाघाट पुलिस ने निगहा गांव से रामदास को करीब 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोखराज थाने में एसआई सूबेदार बिंद ने लोहरा गांव से रामदास को करीब तीस लीटर व एसआई राजीव नारायण सिंह ने गिरसा गांव से भोला को बीस लीटर, अमिताभ सिंह ने सिंघिया गांव से सुरेश पासी को बीस लीटर और एसआई संजय परिहार ने लोहरा गांव से मान सिंह को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पूरामुफ्ती पुलिस ने मोहनापुर से हरीशचंद्र, और संवारे सहित मोहिउद्दीनपुर गौस गांव के लालमणि को 150 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

----------
नवसृजित कड़ा कोतवाली पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
कड़ा (ब्यूरो)। नवसृजित कड़ा कोतवाली के खाते में रविवार को पहला गुडवर्क दर्ज हुआ। हफ्ते भर पहले 11 मार्च को डीएम-एसपी ने इस कोतवाली का शुभारंभ किया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल अजीत पांडेय ने उपनिरीक्षक कृष्णराज सिंह व आरक्षी दिलीप यादव को साथ लेकर गोविंदपुर ताज मल्लाहन गांव में छापा मारा। इस दौरान संपत पुत्र मंगल तथा श्रीराम पुत्र दु:खी के घर से 50 लीटर अवैध शराब व एक क्विंटल लहन बरामद किया। पुलिस ने लहन नष्ट करने के साथ ही आरोपियों को शराब संग गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि मामले की लिखापढ़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed