फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   यूपी बोर्ड:45,396 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बने 78 केंद्र

यूपी बोर्ड:45,396 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बने 78 केंद्र

Tue, 18 Dec 2018 06:00 PM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड:45,396 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बने 78 केंद्र
यूपी बोर्ड:45,396 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बने 78 केंद्र
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार रात जारी की केंद्रों की अंतिम सूची
अनंतिम सूची के तीन कटे तो फाइनल सूची में 17 नए कॉलेजों को मिली जगह
दो राजकीय, 26 सवित्त एवं 50 प्राइवेट कॉलेजों को मिला मौका
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची सोमवार रात जारी कर दी। इसमें अनंतिम सूची के तीन विद्यालय कट गए। जबकि 17 नए कॉलेजों को शामिल कर लिया गया। इस तरह से अब जिले के विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 45,396 विद्यार्थी 78 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
इससे पहले चार नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 64 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर सुझाव और आपत्तियां तलब की थी। निर्धारित समयावधि के भीतर करीब 90 आपत्तियां एवं सुझाव आए। इनमें किसी ने मानक पूरा नहीं करने वाले संसाधन विहीन स्कूल को केंद्र बनाने का आरोप लगाया था तो किसी ने सेंटर की दूरी को लेकर सवाल उठाया। कईयों ने अपने-अपने विद्यालयों में सुविधाओं का हवाला देकर केंद्र बनाने की वकालत की। डीएम मनीष वर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बैठक कर सभी आपत्तियों एवं सुझाव पर बिंदुवार समीक्षा की। इसके बाद तय हुआ कि अनंतिम सूची में शामिल कुछ विद्यालय केंद्र बनाने का मानक पूरा ही नहीं कर रहे हैं। जबकि राजकीय विद्यालयों समेत कई ऐसे कॉलेज मिले जो मानक पूरा करने के बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए थे। ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर केंद्र बनाने के लिए परिषद को भेज दी गई थी। सोमवार रात परिषद ने 78 केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इनमें दो राजकीय, 26 सवित्त एवं 50 प्राइवेट कॉलेज शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


----------------
पिछली बार के मुकाबले घट गए 10 परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षा के लिए पिछली मर्तबा 53,881 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए उस वक्त 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जबकि इस मर्तबा परीक्षार्थियों की संख्या 8,435 कम होकर 45,396 हो गई। ऐसे में दस परीक्षा केंद्र भी कम कर 78 ही बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छात्र आवंटन में हुए 291 फेरबदल
केंद्रों की सूची फाइनल करने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र आवंटन में भी तगड़ा फेरबदल किया है। अनंतिम सूची में शामिल केंद्रों और फाइनल सूची के बीच करीब 291 फेरबदल किए गए हैं। डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सेंटर बढ़ने की वजह से छात्र आवंटन में बदलाव हुआ है।

परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में राजकीय बालिका इंका सिराथू, राजकीय बालिका इंका कड़ा, तिलक इंका कनैली, फिरोजगांधी उमावि समशाबाद, दयानंद सरस्वती इंका अजुहा, विट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन इंका उदिहिन, रामधनी मौर्य इंका पथरावां, माता प्रसाद इंका टिकरा मवई, सर्वजीत सिंह इंका नोहरी का पूरा, मो नफीस हायर सेंकेंडरी परास, एनडी गर्ल्स इंका भरवारी, धर्मराज सिंह इंका मलकिया, शिवकुमार देवी हायर सेकेंडरी शाखा, सुरेंद्र कुमार इंका टिकरा मवई, शिवरानी देवी बालिका हायर सेंकेडरी राजेंद्र नगर कौशाम्बी, ललित सिंह माता दुर्गा देवी बालिका हायर सेकेंडरी शाखा और अनवारुल हक सिद्दीकी इंका रसूलपुर टप्पा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed