फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

Sat, 10 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
भाइयों की लंबी उम्र की कामना की
मंझनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का टीका किया और आरती उतारी। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना किया। भाइयों ने भी उपहार आदि दिए। वहीं दूसरी तरफ यम द्वितीया का भी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर तमाम श्रद्धालुओं ने नजदीक के घाटों पर यमुना स्नान किया। साथ ही पूजा-अर्चना और दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन


कथाओं के मुताबिक यम और यमुना भगवान सूर्य की संतान है। दोनों भाई-बहनों में काफी प्रेम था। एक बार यमराज कार्य में व्यस्तता के कारण काफी दिनों बाद बहन से मिलने यमुना के पास गए। यमुना ने यम के माथे पर टीका लगाकर आरती उतारी।यमुना ने यम से वरदान मांगा कि इस दिन जो यमुना में स्नान करे व जो बहन अपने भाई के माथे पर टीका लगाकर आरती उतारे। उसके भाई की लंबी उम्र हो। इसी मान्यता को लेकर जिले के सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों एवं गांवों में शुक्रवार को धूमधाम से भैया दूज मनाया गया। ससुराल से बहनें मायके में भाइयों को टीका लगाकर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन व उपहार दिया। वहीं यम द्वितीया पर बड़ी संख्या में लोगों ने जिले के पभोसा, महेवा जमुमानपुर, शाहपुर, डेढ़ावल, कटरी, महिला आदि घाटों पर स्नान कर पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन

---------
कायस्थ समाज ने जयंती पर भगवान चित्रगुप्त को पूजा
फोटो नं-
मंझनपुर (ब्यूरो)। कायस्थ समाज के लोगों ने शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई। समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान की पूजा की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष भी अपने निवास पर भगवान चित्रगुप्त महाराज की झांकी सजाई। साथ ही पूजा-अर्चना कर बुद्धि, शौर्य और रोजगार की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि दस हजार साल की तपस्या के बाद सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के चित से कार्तिक मास के यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त का प्रादुर्भाव हुआ था। इस मौके पर अशोक खरे, सुशील श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed