{"_id":"5a8052ad4f1c1b4f588b8038","slug":"51518359213-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान, कोहराम
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट के उमरावां गांव में शनिवार रात एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि रात में परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावां गांव निवासी रामचंद्र यादव परदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी घर में बच्चों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बेटी गायत्री (18) को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे क्षुब्ध युवती ने आधी रात को कमरे में धन्नी से रस्सी से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह देर तक युवती कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश लटकता देख सभी सन्न रह गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। इनका कहना है कि तहरीर मिलने पर घटना की जांच की जाएगी।