फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   5.12 crore property of three liquor mafia attached

Kaushambi News: तीन शराब माफिया की 5.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tue, 21 Mar 2023 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 21 Mar 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
5.12 crore property of three liquor mafia attached
पिपरी के मकनपुर गांव में शराब माफियाओं की संपत्ति कुर्क करती पुलिस
तीन शराब माफिया की 5.12 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

-पिपरी कोतवाली के गांव चंद्रसेन व मकनपुर गांव में थी तीनों शराब माफियाओं की संपत्ति

फोटो नं-18

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली के गांव चंद्रसेन व मकनपुर में स्थित तीन शराब माफिया की लगभग 5.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति मंगलवार को पुलिस ने कुर्क कर ली। इन संपत्तियों पर न्यायालय के आदेश संबंधी बोर्ड भी लगा दिया गया। साल भर पहले इनके घरों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी। मामले के तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रसेन निवासी पवन सिंह पटेल, मकनपुर निवासी तारा सिंह व बड़कू के घर से वर्ष 2022 में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी। प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनके द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर जब्त करने की भी कार्रवाई शुरू की गई। इसी के तहत मंगलवार को सीओ चायल श्यामकांत के नेतृत्व में पिपरी और चरवा की संयुक्त पुलिस टीम ने चंद्रसेन व मकनपुर गांव पहुंच कर करीब पांच करोड़ 12 लाख 31 हजार 900 रुपये की संपत्ति कुर्क कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों गांवों में मुनादी कराकर उसकी संपत्ति पर न्यायालय का आदेश संबंधी बोर्ड लगा दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

-----------
वर्जन
पिछले साल पिपरी थाना में शराब माफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला पंजीकृत हुआ था। इस संबंध में डीएम को गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी। डीएम के आदेश पर तीन शराब माफियाओं द्वारा अपराध से अर्जित तकरीबन 5.12 करोड़ रुपये (गाड़ियां, जमीन, मकान) कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed