फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   500 bags of DAP reached a committee, warehouse empty in the afternoon

Kaushambi News: एक समिति में पहुंची 500 बोरी डीएपी, दोपहर में गोदाम खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
500 bags of DAP reached a committee, warehouse empty in the afternoon
सरसवां ब्लॉक क्षेत्र की एक साधन समिति में बुधवार को 500 बोरी डीएपी आई। किसानों की भीड़ में दोपहर में ही गोदाम खाली हो गया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में छह साधन सहकारी समितियां हैं। इस समय आलू, सरसों की बोआई के लिए किसान डीएपी खरीद रहे हैं। कटरी, शाहपुर, बैरमपुर, रायपुर की साधन सहकारी समिति में 20 दिन से डीएपी नहीं थी। कुम्हियावा में शुक्रवार और पश्चिम शरीरा समिति में रविवार को पांच-पांच सौ बोरी डीएपी आई थी। लेकिन, यह भी दूसरे दिन ही खत्म हो गई थी।

डीएपी की किल्लत को देखते हुए बुधवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इस पर साधन सहकारी समिति शाहपुर में 500 बोरी डीएपी पहुंची। इसका पता चला तो क्षेत्र के तमाम किसान पहुंच गए। नतीजा दोपहर तक गोदाम फिर खाली हो गया। ब्लॉक क्षेत्र की अन्य समितियों के गोदाम अब भी खाली है। एआर कोऑपरेटिव राजेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही सभी समितियों में खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed