{"_id":"5d0bd22e8ebc3e60c372d1b1","slug":"4865-poor-families-to-get-free-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"4865 गरीब परिवारों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4865 गरीब परिवारों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज
Fri, 21 Jun 2019 12:06 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब परिवारों को धन के अभाव में इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना के तहत 4865 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिया जाएगा। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सीएम आरोग्य बीमा के लाभार्थियों की सूची भेजी है। गोल्डन कार्ड जारी होने के बाद इन परिवारों का मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) की लांचिंग के समय लाभार्थी परिवारों को जोड़ने के लिए वर्ष 2011 की आर्थिक गणना का सहारा लिया गया था। इसके तहत एक लाख 16 हजार 160 गरीब परिवार चयनित किए गए। इसके बावजूद हजारों गरीब परिवार योजना से वंचित हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान के लाभ से वंचित गरीब परिवारों के चयन लिए आर्थिक गणना के आधार पर सर्वे कराया।
आयुष्मान भारत योजना के डिष्ट्रिक प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ ओम त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण काम रोक दिया गया था। फिलहाल जिले के 4865 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना तहत चयनित कर लिया गया है। बाकी परिवारों के चिह्निकरण का काम चल रहा है। चयनित परिवारों को सीएम की तरफ से भेजा गया पत्र भी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के माध्यम से वितरित कराया जा चुका है। अधिकारियों की मानें तो जुलाई महीने में पीएमजेवाई पोर्टल खुलने के बाद चयनित लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। कार्ड जारी होने के बाद चयनित परिवारों के इलाज पर आने वाला खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।