फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   46 thousand students will give the exam in 77 cetres

यूपी बोर्ड: 77 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 46 हजार विद्यार्थी

Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
46 thousand students will give the exam in 77 cetres
46 thousand students will give the exam in 77 cetres - फोटो : KAUSHAMBI
यूपी बोर्ड: 77 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 46 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दिया है। परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 77 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया है। इनमें दो राजकीय, 27 अशासकीय सहायता प्राप्त व 48 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड ने अनंतिम सूची में शामिल रहे 11 विद्यालयों को काटने के साथ ही 20 नए कॉलेजों को जोड़ा गया है।
जिले भर में 319 वित्त विहीनए दो राजकीय इंटर कॉलेजए 19 राजकीय हाईस्कूल तथा 29 सवित्त समेत कुल 372 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के 45955 छात्र.छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दस नवंबर को 68 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दावा/आपत्तियां मांगी थी। जिले भर के 128 लोगों ने अपने-अपने दावा/आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता वाली बोर्ड परीक्षा समिति ने उन पर विचार किया। समिति ने अनंतिम सूची के 11 विद्यालयों को बाहर कर 20 नए कॉलेजों को शामिल करने की संस्तुति किया। शनिवार को परिषद ने इसी पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 45853 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके लिए बोर्ड ने पहले 64 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी किया था। बाद में जनपदीय समिति की संस्तुति पर तीन विद्यालयों को बाहर कर 17 नए कॉलेजों को जोड़ते हुए 78 केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed