फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   45-day mega-campaign against Foot-and-Mouth Disease begins today

Kaushambi News: खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए आज से 45 दिन का महाअभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
45-day mega-campaign against Foot-and-Mouth Disease begins today
पशुधन को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग 22 जुलाई से जिलेभर में 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू करेगा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अभियान 8 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिले के 2,62,400 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 188 कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 2,76,208 पशुधन हैं। इनमें टीकाकरण के लिए पात्र पशुओं को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। यह बीमारी मुख्य रूप से गाय, भैंस, बैल, बकरी, भेड़ और सूअर जैसे खुर वाले पशुओं को प्रभावित करता है। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि सभी आठ विकास खंडों में एक साथ अभियान शुरू होगा। विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने पशुपालकों से अभियान में सहयोग कर सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन


जिले में अभियान एक नजर में

कुल पशुधन : 2,76,208

गोवंश : 75,645

महिषवंश : 2,00,563

टीकाकरण का लक्ष्य : 2,62,400 पशुधन

अभियान के लिए तैनात कर्मी : 188


इन पशुओं को नहीं लगेगा टीका

- बीमार एवं कमजोर पशुधन

- छह-सात माह तक के गाभिन पशुधन

- 15 दिन के भीतर ब्यायी पशुधन

- चार माह से छोटे पशुधन


खुरपका-मुंहपका रोग पशुधन की दुग्ध उत्पादन क्षमता और शारीरिक क्षमता पर गंभीर असर डालता है। टीकाकरण से संक्रामक बीमारी का नियंत्रण होता है। 22 जुलाई से पूरे जिले में पशुपालन विभाग टीकाकरण अभियान संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed