फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   यूपी बोर्ड: 26 कॉलेजों के 2443 छात्रों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड: 26 कॉलेजों के 2443 छात्रों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम

Wed, 27 Feb 2019 06:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 26 कॉलेजों के 2443 छात्रों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड: 26 कॉलेजों के 2443 छात्रों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

हाईस्कूल का आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड नहीं करने से खड़ी हुई समस्या, कॉलेज संचालकों को जारी की गई नोटिस
----------
रवींद्र अग्रहरि
----------
मंझनपुर। दोआबा के कॉलेज संचालक छात्रों के भविष्य को लेकर बेखबर हैं। 26 कॉलेजों ने अभी तक छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। इसके चलते इन कॉलेजों में पंजीकृत 2443 छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने इसे लेकर इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की व्यवस्था है। इन प्राप्तांकों को ही जोड़कर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाना है। लिहाजा बोर्ड ने इसके लिए कॉलेजों को 31 जनवरी तक का समय दिया था। पर, निर्धारित समयावधि गुजरने के 27 दिन बाद भी जिले के 26 कॉलेजों ने हाईस्कूल के 1334 छात्र-छात्राओं के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के 1109 विद्यार्थियों के प्रयोगात्मक परीक्षा में मिलने वाले नंबरों को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। जबकि बोर्ड परीक्षाएं समापन की ओर हैं। उत्तर पुस्तिकाएं भी मूल्यांकन के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। ऐसे में दोनों कक्षाओं के 2443 बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम रुक सकते हैं। कॉलेजों की इस लापरवाही से इन विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों नहीं अपलोड किया आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक
मंझनपुर (ब्यूरो)। अनवारुल हक सिद्दीकी बालिका इंका रसूलपुर टप्पा, शीला देवी इंका उदिहिन, शिवराज सिंह इंका अंबाई, चंद्रशेषर इंका गोपालपुर, आरएल सिंह यादव इंका अइमा-शाखा, हनुमान इंका रामपुर धमावां, रामदत्त मिश्र उमावि बाराहवेली खालसा, डीआरएम उमावि बसुहार, हरिओम साहू उमावि अजुहा, मथुरा सिंह उमावि बैरगांव, एनएनबीबीएस उमावि जगन्नाथपुर, चौधरी आरसीएसएमएस उमावि अजुहा, कमासिन देवी उमावि गंभीरा, चंद्रपाल सिंह उमावि मढ़ियामई, अनीसा उमावि अटसरई, शारदा प्रसाद उमावि कनवार, आरएसएस इंका कनैली, मां भगवती देवी इंका म्योहर, कृष्णचंद्र इंका भरुहिया, क्षेत्रीय विकास इंका दरहा तिल्हापुर, एसएनडी मेमो इंका पड़रिया शुकुवारा, राजकीय हाईस्कूल महराज का पूरा, जवाहर लाल नेहरू इंका सरसवां, जय मां दुर्गे इंका अमिरतापुर, राजकीय हाईस्कूल महेवाघाट आदि शामिल हैं।

वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए अंतिम मौका आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि सभी 26 कॉलेज के प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजी जा चुकी है। परिषद ने 28 फरवरी तक के लिए वेबसाइट खोल रखी है। छूटे हुए कॉलेज शीघ्र ही अपने छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed