फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डेंगू से दोआबा के एक और मजदूर की मौत

डेंगू से दोआबा के एक और मजदूर की मौत

Mon, 29 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से दोआबा के एक और मजदूर की मौत
कोखराज। एक मजदूर की रविवार सुबह डेंगू ने जान ले ली। वह पखवाड़े भर से पीड़ित था। भरवारी इलाके के परसरा गांव का कमलेश कुमार (35) पुत्र नन्हूलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। करीब 15 दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर हफ्ते भर पहले मुख्यालय के निजी अस्पताल में चेकअप कराया तो डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। लगातार हालत बिगड़ती देख परिजन कमलेश को पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले रविवार सुबह घर पर ही उसकी सांस थम गई।
विज्ञापन



परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं सीएमओ डॉ.पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित को जिला चिकित्सालय अथवा अन्य किसी सरकारी अस्पताल में भी नहीं भर्ती कराया गया था। गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी। कोई और बीमार मिला तो उसका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed