{"_id":"5bd60c5fbdec2217277ccd34","slug":"41540754527-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की सुपारी देने में सगे भाई समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की सुपारी देने में सगे भाई समेत तीन पर केस
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। गैंगरेप पीड़िता के पिता की हत्या की सुपारी देने के मामले में चरवा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि करीब दो महीने पहले पड़ोस के दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया था। मामले में एफआईआर भी दर्ज है। मामले में पैरवी किए जाने की वजह से आरोपी और उनके परिजन खफा हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने एक लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी है। प्रयागराज के एक शूटर को ठेका दिया गया है। इसकी जानकारी होने के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है। परिवार वाले घर के मुखिया को कहीं आने-जाने नहीं दे रहे हैं। बच्चों को भी निगहबानी में स्कूल से लाया व ले जाया जाता है। परेशान पीड़ित ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी पताली, मक्खन पुत्रगण रामसुरेमन व अशोक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।