{"_id":"5ba2a316867a557ed62a51e3","slug":"41537385238-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरंबारी गांव में तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरंबारी गांव में तीन घरों में चोरी
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के बरंबारी गांव में मंगलवार रात चोर तीन घरों से नगदी-जेवरात नहीं बल्कि रसोई में रखा खाने-पीने का राशन व कीमती कपड़े उठा ले गए। सुबह गृहस्थी खाली देख पीड़ित परिवारों को चोरी की जानकारी हुई। तहरीर पुलिस को दी गई है।
बरंबारी गांव निवासी कुल्लू सरोज, मोहित और फूलचंद्र खेती कर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंगलवार रात परिवारों के सभी लोग खा-पीकर अपने घरों में सो रहे थे। बताया जाता है कि सुबह परिजन नींद से जगे तो अजीबो-गरीब तरह की चोरी देख दंग रह गए। तीन घरों से चोर सिर्फ खाने-पीने का समान व बाहर रखे कपड़ों को ही ले गए थे। अन्य किसी कमरों की तलाशी नहीं ली गई थी। चोर तीनों घर में नकब लगाकर दाखिल हुए थे। सुबह पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। किसी ने एक हजार तो किसी ने तीन हजार तक का समान चोरी का दावा किया। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।