{"_id":"5b60bba04f1c1b8d3e8b47a2","slug":"41533066144-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अनुदान से लगाए जाएंगे 20 सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अनुदान से लगाए जाएंगे 20 सोलर पंप
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। कृषि विभाग की तरफ से किसानों को सिंचाई में दिक्कत को देखते हुए करीब 20 सोलर पंप लगाने का फैसला लिया गया है। किसानों को पंप सरकारी अनुदान पर मिलेगा। पंप की क्षमता 150 फिट नीचे से पानी निकालने की होगी।
उप निदेशक कृषि उदयभान सिंह गौतम ने बताया सोलर फोटोवोल्टेक इरीगेशन पंप योजना के तहत तीन एचपी (डीसी) के 20 सोलर पंप अनुदान पर दिए जा रहे हैं। किसानों को इसके लिए 80997 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। पंप के लिए आवेदन 18 अगस्त तक हो जाना चाहिए। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को पंप दिया जाएगा। जिन किसानों के पास बिजली से संचालित पंप पहले से है, उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। पंप लेने के इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस में कृषि विभाग में अपना आवेदन कर सकते हैं।