{"_id":"5b2d4b9f4f1c1bca228b701a","slug":"41529695135-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल पर गए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल पर गए लेखपाल
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चायल। चायल तहसील के चरवा में 13 जून को एंटी भूमाफिया अभियान के तहत चरवा गए लेखपाल शिवनरायण पर भाजपा नेता ने हमला किया था। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे नाराज तहसील लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य आदि शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
चायल तहसील अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने कहा कि अफसरों के निर्देश पर लेखपाल शिवनरायण सिंह चरवा में एक जमीन की नाप करने गए थे। इस दौरान भाजपा नेता ने गाली-गलौच की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार नहीं किया। इस बाबत 18 जून को लेखपालों ने बैठक कर चेतावनी दी थी कि अगर नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे लोग 22 जून से हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन भी एसडीएम चायल व सीओ को दिया गया था। इसके बाद भी अफसरों ने संगठन की मांग पर ध्यान नहीं दिया। हड़ताल की सूचना अफसरों को दे दी गई है।