{"_id":"0a6f25032e05b28ee354cbfcd10e45e0","slug":"4-house-in-the-village-fire-burns-bdehri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से भड़ेहरी गांव में 4 घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से भड़ेहरी गांव में 4 घर जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिराथू । चूल्हे की चिंगारी से मंगलवार की शाम भड़ेहरी गांव में आग लगने से चार घर खाक हो गए। इससे अनाज, बिस्तर, कपड़े, बर्तन समेत लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के मुताबिक उनकी पूरी गृहस्थी लपटों की भेंट चढ़ गई है। गांववालों ने राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में दस्सू के घर की महिलाएं मंगलवार की शाम खाना बना रही थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से उसके घर के छप्पर में आग लग गई। जब तक लोगों को आग लगने की भनक लगती। लपटें बेकाबू होकर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थीं। इससे मकान के साथ ही अनाज, बर्तन, कपड़े, बिस्तर आदि गृहस्थी का सामान खाक हो गया। इतना ही नहीं दावानल बनी लपटें दस्सू का घर खाक करने के बाद पड़ोसी रामजी, सूखीलाल और हीरालाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे इन तीनों के घर और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। उधर, आसमान छूती लपटों को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भुक्तभोगियों के मुताबिक लपटों ने उनकी सारी गृहस्थी स्वाहा कर दी है। अब जाड़े के मौसम में उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांववालों ने आग लगने और उससे हुए नुकसान की जानकारी राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को दे दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी अथवा राजस्वकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। उधर, देर शाम गांव पहुंचे भाजपा नेता जितेन्द्र सोनकर ने अग्निपीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को एक-एक बोरी अनाज भी बंटवाया।