{"_id":"5c719bd7bdec2273a924a202","slug":"3672-examinations-of-social-sciences-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक विज्ञान के 3672 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक विज्ञान के 3672 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Sun, 24 Feb 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के करीब 3672 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान अफसरों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को प्रथम बेला में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का पेपर था। सभी केंद्रों पर इम्तिहान होने के कारण सचल दल सक्रिय रहा। डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर डीआईओएस एसके सिंह, बीएसए अरविंद कुमार समेत सभी सचल दस्तों के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अफसरों की मुस्तैदी के कारण नकल माफिया में खलबली मची रही। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी जाने पर अफसरों ने राहत महसूस की। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 23340 के सापेक्ष करीब 21668 ने ही इम्तिहान दिया। बताया कि इस दिन भी तकरीबन 3672 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान छोड़ दिया। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अधिकोषण तत्व की परीक्षा के लिए पंजीकृत 18 में 17 ने ही इम्तिहान दिया।