फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   36 village

बारिश में बिजली गुल, 36 गांवों में अंधेरा

Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 18 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
सराय अकिल पावर हाउस के मंझनपुर फीडर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। बारिश के दौरान जर्जर तार, डिस्क, इंसुलेटर आपूर्ति लगते ही फुंक जाते हैं। इसके चलते पखवारे भर से उपभोक्ताओं को आधे घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पा रही। जिम्मेदार हैं कि वह भी समस्या के आगे लाचार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सराय अकिल उपकेंद्र का मंझनपुर फीडर सबसे बड़ा है। इस फीडर से इलाके के बसुहार, म्योहर, इच्छना, बटबंधुरी, रानीपुर, शुकुवारा समेत इलाके के तीन दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पखवारे भर से इन गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। बारिश शुरू होने के बाद लगभग 25 किलोमीटर लंबी लाइन के जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरने लगे हैं। अकेले इच्छना गांव के पास पखवारे भर के भीतर दस बार विद्युत तार टूटकर गिर चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा लाइन में लगे अर्से पुराने डिस्क, इंसुलेटर भी ब्रस्ट हो जा रहे हैं। इसके चलते फीडर की बिजली आपूर्ति ब्रेक डाउन रहती है। पखवारे भर से चरमराई विद्युत आपूर्ति को लेकर संबंधित गांवों के उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। आपूर्ति न मिलने की शिकायत उपभोक्ताओं ने कई बार उच्चाधिकारियों से की लेकिन लाइन का खराब तार, डिस्क, इंसुलेटर नहीं बदला जा रहा। इसके चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर की दस फीसदी बिजली भी नहीं मिल पा रही है। चरमराई विद्युत आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं को अंधेरे में तो रहना ही पड़ रहा है अन्य कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्की में डंप है गेहूं और सरसों
पखवारे भर से चरमराई विद्युत आपूर्ति के चलते सबसे ज्यादा नुकसान आटा चक्की और सरसों पेराई करने वाले कोल्हू संचालकों का हो रहा है। व्यवसायिक बिल की अदायगी करने वाले इन उपभोक्ताओं के कल कारखानों में बड़े पैमाने पर पिसाई के लिए गेहूं और तेल पेराई के लिए सरसों डंप है। बिजली न मिलने से कारोबारियों का व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है लोगों के घरों में आटा तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में कुछ परिवार तो कई दिनों से चावल के सहारे पेट भरने को मजबूर हैं।

पेट्रोलिंग के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति
 सराय अकिल पावर हाउस के मंझनपुर फीडर की चरमराई विद्युत आपूर्ति का मामला जेई सौरभ मौर्य के संज्ञान में हैं। उपभोक्ताओं को समस्या से निजात दिलाने के लिए उन्होंने उपकेंद्र में तैनात सभी लाइनमैनों की टीम तीन दिन पहले लगाई थी। कई जगहों की ब्रस्ट हो चुकी डिस्क को बदलवाया लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। आपूर्ति लगने के बाद यदि फॉल्ट नहीं हुआ तो कहीं न कहीं का जर्जर तार टूटकर लाइन को ब्रेकडाउन कर देता है। इसके चलते पावर हाउस के जेई भी खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं।


उपकेंद्र के मंझनपुर फीडर की लाइन सबसे बड़ी है। लाइन के तार तो जर्जर हैं ही डिस्क, इंसुलेटर भी बदले जाने लायक हैं। मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। जैसे ही सामान मिलेगा बदलवाते हुए समस्या दूर करा दी जाएगी।
सौरभ मौर्य, जेई
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed