फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   3546 appeared for the National Income and Merit Based Scholarship Examination

Kaushambi News: 3546 ने दी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
3546 appeared for the National Income and Merit Based Scholarship Examination
जिले के 14 केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए जिले के 5,699 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,546 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

नोडल चंद्रबली रैना व एसआरजी डॉ. आम प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज ओसा, राजकीय इंटर कॉलेज सिराथू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज देवखरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा सहित कुल 14 स्कूलों में हुआ। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवहा ने बताया कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। इसमें अभिभावकों की वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र-छात्रा के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले 105 छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक माह 1000 रुपये की दर से कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed